---Advertisement---

Viral Video: पहले जवान लड़के को छेड़ा फिर गरीब आदमी की कुटाई , स्टेशन पर मॉर्डन लड़की का बेशर्म तांडव वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो पहले रील के नाम पर लड़के के साथ छेड़छाड़ करती है। इसके बाद गरीब आदमी को पीटना शुरु कर देती है। ये घटना मुम्बई की है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 17, 2026 12:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंस्टाग्राम रील पर चंद व्यूज , लाइक और शेयर ने लोगों का मानसिक संतुलन बिगाड़ दिया है।  सोशल मीडिया पर आए दिन इस तरह के लोगों के वीडियो सामने आते रहते हैं। कभी वो अपनी जिंदगी को मुसीबत में डालते हैं तो कभी दूसरों के साथ गंदी हरकत करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो मुम्बई की ट्रेन और स्टेशन का वायरल हो रहा है। इसमें एक मॉर्डन लड़की ट्रेन के अंदर लड़के के साथ जबरन गंदी हरकत कर रही है। इसके बाद वो  एक गरीब आदमी  पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पीट देती है।

रील के नाम पर मॉर्डन नारी की गंदी हरकत

नारी शक्ति  का ये वायरल वीडियो Ghar Ke Kalesh ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘बांद्रा स्टेशन, मुंबई वीडियो 1: चपरी की महिला ने गरीब आदमी को पीटा, आरोप लगाया कि रील बनाते समय उसने उसे छुआ थावीडियो 2: उसी महिला ने ट्रेन में आदमी को उसकी मर्जी के खिलाफ छुआ।’

देखें वीडियो

दो क्लिप से जोड़कर बनाई गई, इस क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि, लड़की किस तरह से आदमी और लड़के के साथ बदतमीजी कर रही है। हैरानी की बात ये है कि, उसे ना तो कोई रोक रहा है और ना ही टोक रहा है। महिला के द्वारा की जा रही इस अश्लील हरकत को कुछ लोग नारी शक्ति बता रहे हैं। वहीं, कुछ का कहना है कि, ये बेशर्मी है और इस लड़की को अरेस्ट किया जाना चाहिए।

Viral Video देख भड़के लोग

मुम्बई की लोकल ट्रेन से आया ये वायरल वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया है और ये महिला कौन है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।  लेकिन इसे एक्स पर 16 मार्च को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 2 लाख 24 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इस पर एक्शन क्यों नहीं हुआ है?’ दूसरा लिखता है, ‘इसे मेंटल चेकअप की जरुरत है’। तीसरा लिखता है, ‘महिला सशक्तिकरण जिंदाबाद’। सार्वजनिक स्थान पर महिला के द्वारा की जा रही इस हरकत पर फिलाहल पुलिस ने कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 17, 2026

Vicky Kaushal

मार्च 17, 2026

Weight Loss

मार्च 17, 2026

Viral Video

मार्च 16, 2026

Viral Video

मार्च 16, 2026

Aligarh Viral Video

मार्च 16, 2026