---Advertisement---

Viral Video: उड़ती स्कूटी! क्या हुआ जब हवा में उड़ता चालक लोडर से टकराया, यूजर बोला ‘पापा का परा’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक स्कूटी सवार का हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह हवा में उड़ता हुआ लोडर से टकरा गया। इसके बाद जो हुआ वो लोगों को हैरत में डाल रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 28, 2024 11:03 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कैमरे में कभी-कभी ऐसे नजारे कैद हो जाते हैं, जिन्हें देखकर हंसी भी आती है और हैरत भी होती है। आज का वायरल वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक स्कूटी सवार हवा में उड़ते हुए सामने आ रहे लोडर से टकरा जाता है। इसके बाद जो कुछ होता है, इसे देखकर लोगों ने मौज लेना शुरुकर दिया। ये घटना स्टंट है या फिर कोई हादसा इसकी फिलहाल तो कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन, जिस अंदाज में ये स्कूटर सवार अचानक से लोडर से टकराया वो लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।

क्या हुआ जब स्कूटी सवार उड़ते हुए लोडर से टकराया?

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को ᒍEᖇIᗩᕼ नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “जहांगीर चौक फ्लाईओवर के पास”। घटना का वीडियो बहुत ही छोटा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, अचानक से एक स्कूटी चालक हवा में दोनों हाथ छोड़ते हुए फिल्मी अंदाज में सामने से आ रहे लोडर से टकरा जाता है और सीधे बोनट पर जाकर गिरता है और बचक तुरंत नीचे उतर जाता है। ये सबकुछ इतनी जल्दी में होता है कि, लोगों को समझ ही नहीं आया क्या हुआ है?। लोडर वाले ने समय पर गाड़ी रोक दी और बड़े हादसे को होने से रोक लिया। ये घटना कब की है इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Viral Video पर यूजर्स के रिएक्शन

इस हैरतअंगेज वायरल वीडियो (Viral Video) को ᒍEᖇIᗩᕼ एक्स अकाउंट से 27 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 10 लाख व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। वीडियो को देख एक यूजर लिखता है कि, ‘पापा का परा’। वहीं, दूसरा यूजर इसे “देसी स्पाइडर-मैन” बता रहा है। इसके साथ ही कुछ लोग स्कूटी सवार की गलती बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026