---Advertisement---

Viral Video: नासमझी! खूंखार टाइगर को मासूम समझना पड़ा युवक को भारी, झप्पट्टा लगा तो दिखाई दे गए तारे

Viral Video: टाइगर के साथ मजाक करने के चक्कर में एक शख्स को नानी याद आ गई और उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखने के बाद आप हिल जाएंगे। देखते हैं वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 23, 2024 4:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कहते हैं बेजुबान जानवर को छेड़ने के बाद आपके ऊपर मुसीबत का पहाड़ टूट सकता है। अगर आप किसी टाइगर को मासूम समझने की गलती कर रहे हैं तो अंजाम तो भुगतना पड़ेगा। कुछ ऐसा ही हुआ वायरल हो रहे इस वीडियो में युवक के साथ जहां एक जानवर को छेड़ना उस पर भारी पड़ा और फिर जो हुआ उसे देखने के बाद आप अवाक रह जाएंगे। यह वीडियो उन लोगों के लिए किसी आएंगे की तरह है जो बेवजह जानवरों के साथ पंगे लेते हैं टाइगर वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। देखते हैं।

क्या हुआ इस वीडियो में

इस Viral Video में आप देखेंगे कि तीन शख्स एक साथ एक चैन में बंधे टाइगर को पकड़े हुए नजर आ रहा है। वहीं इसमें से एक उसे छोड़ने की गलती कर देता है जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ता है। दरअसल वह टाइगर गुस्से में आ जाता है और फिर वह किसी की नहीं सुनता। उस शख्स पर अटैक करने में वह टाइगर एक पल भी नहीं लगाता है और एक ही झपट्टे में वह नीचे जमीन पर गिर जाता है। इस आक्रमण से वह पूरी तरह अनजान था और उसने सोचा भी नहीं होगा कि यह मासूम टाइगर उसके साथ कुछ ऐसा भी कर सकता है।

टाइगर ने शख्स को नानी याद दिलाई

आलम यह होता है कि एक ही अटैक में उस शख्स की बोलती बंद हो जाती है और वह जमीन पर गिर जाता है। उसके बाद उसे बचाने के लिए उसके दोनों दोस्त वहां आते हैं लेकिन वह टाइगर उस शख्स को अपने चंगुल में लिए हुए नजर आ रहा है और वह उसे छोड़ने के मूड में नहीं है। कहना गलत नहीं होगा कि मासूम जानवर के साथ पंगा लेना उस शख्स को गाड़ी पड़ा और नानी याद आ गई।

लोग कर रहे हैं खूब कमेंट्स

nouman.hassan1 इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और इस पर 4000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वीडियो को अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा वह सिर्फ खेलना चाह रहा था तो दूसरे ने कहा क्या यह सीरियस अटैक था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health Exercise

मार्च 12, 2026

Amethi Viral Video

मार्च 12, 2026

Dhurandhar 2

मार्च 12, 2026

Weight Loss

मार्च 12, 2026

Monalisa

मार्च 12, 2026

Viral Video

मार्च 12, 2026