---Advertisement---

Viral Video: एक दोस्ती ऐसी भी! मेट्रो में शुरू हुई कहानी और अब याराना देख चौंके लोग,कहा- Happy Friendship Day

Viral Video: मेट्रो में जहां लोगों की आपस में लड़ाई होती है वहीं एक वीडियो ऐसा वायरल हो रहा है जहां मेट्रो में दो महिलाओं के बीच दोस्ती ही और 1 साल के बाद भी साथ हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 4, 2024 4:36 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दोस्ती कहीं भी कभी भी हो जाती है। यह बात सिर्फ कहने के लिए नहीं है। यह एक ऐसा रिश्ता होता है जहां दो लोगों के बीच एक ऐसा कनेक्शन बन जाता है जो एक दूसरे के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं। यह दोस्ती कभी भी किसी के साथ हो सकती है और एक ऐसा ही वाक्या फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।वीडियो देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। दोस्ती की यह कहानी कर सकती है आपको भावुक और फ्रेंडशिप डे के मौके पर यह चर्चा में है।

सूची और टीना की दोस्ती देख लोग रह गए अवाक

यह Viral Video सूची शर्मा नाम की महिला की एक कहानी है जिसकी मुलाकात 2023 में मेट्रो में टीना से हुई जहां सूची भीड़ में सीट न मिलने के बाद नीचे बैठ जाती है तो वही टीना ने सिर्फ इतना कहा कि आप यहां बैठ सकती हैं। सिर्फ इस बात के बाद दोनों के बीच बातचीत हुई और पता चला कि टीना के पेरेंट्स बचपन से ही नहीं है। बस क्या था सूची और टीना की दोस्ती बढ़ती गई और फिर वे मुलाकात भी करने लगे।

बॉन्डिंग हुई मजबूत

वीडियो में बताया गया है टीना सूची से मिलने घर गई और उनके बीच एक अलग बॉन्डिंग हो गई। वे साथ में हंसते थे बात करते थे और डांस करते थे। 40 साल की महिला की 22 साल की लड़की के साथ इस अद्भुत दोस्ती की कहानी चर्चा में है। जहां सूची टीना के लिए कनेक्शन फील करने लगी जब उन्हें यह पता चला कि टीना का इस दुनिया में कोई नहीं है और वह हॉस्टल और अनाथ आश्रम में बड़ी हुई है।

एक मुलाकात के बाद दोस्ती हुई गहरी

सिर्फ मेट्रो में एक मुलाकात के बाद उन दोनों की दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं जहां कुछ लोग इस पर नेगेटिव प्रतिक्रिया भी देते हुए नजर आए हैं तो कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा हैप्पी फ्रेंडशिप डे तो दूसरे ने कहा इन दोनों की कहानी काफी अलग है। Brut India यूट्यूब चैनल से 3 अगस्त को यह वीडियो जारी किया गया जिस पर अब तक 7500 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026