Viral Video: गलगोटिया यूनिवर्सिटी का नया कांड वायरल! एक लड़के के लिए दो युवतियों में खतरनाक मारपीट, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर दो लड़कियों की भयंकर मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Viral Video

Picture Credit: Ghar Ke Kalesh X

Viral Video: अभी हालहि में नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी को चीनी रोबोटिक कुत्ते को अपना बताने के कारण काफी बेइज्जती झेलनी पड़ी थी। इस यूनिवर्सिटी के द्वारा किया गया कांड लोग अभी ढंग से भूले भी नहीं थे कि, नया विवाद सामने आ गया। दरअसल, दो लड़कियों की भयंकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे गलगोटिया यूनिवर्सिटी के कैंपस का ही बताया जा रहा है। एक लड़के के लिए बुरी तरह से लड़ती इन लड़कियों को देख लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वो यूनिवर्सिटी को काफी ट्रोल भी कर रहे हैं।

गलगोटिया यूनिवर्सिटी  में एक लड़के लिए भिड़ी दो सहेलियां

दो लड़कियों की मारपीट के वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है,  ‘नोएडा के गलगोटिया विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली दो सहेलियों के बीच तब अनबन हो जाती है जब एक लड़की को अपनी सहेली के बॉयफ्रेंड पर क्रश हो जाता है।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सीढ़ियों के पास खड़ी दो लड़कियों में बाल पकड़-पकड़कर मारपीट हो रही है। इस दौरान आस-पास तमाम सारे लड़के और लड़कियां भी मौजूद हैं। जो कि, इस फाइट को मजे से देख रहे हैं। एक युवक भी लड़कियों की फाइट के बीच में दिख रहा है। हालंकि वो इन्हें बचाने की जगह हंस रहे है। लड़कियां एक-दूसरे पर जानी दुश्मन की तरह टूट पड़ी हैं। वो बिना किसी की परवाह किए एक-दूसरे को बेरहमी से पीट रही हैं।

Viral Video देख क्या बोले रह यूजर्स?

ये वायरल वीडियो नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी का कब और कौन से विभाग का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।  इसके साथ ही यूनिवर्सिटी  की तरफ से भी मामले को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर लिखता है, ‘दोस्ती इतनी गहरी थी कि, ब्यॉयफ्रेंड भr कॉमन इंटरेस्ट बन गया’। दूसरा लिखता है ‘गलगोटिया यूनिवर्सिटी बहुत बदनाम है’। तीसरा लिखता है, ‘वाह क्या सीन है’?

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

 

Exit mobile version