---Advertisement---

Viral Video: चिंगम चबाते-चबाते बच्ची की अटकी सांस, देखें कैसे बीच सड़क पर लड़कों के झुंड ने मासूम की बचाई जान?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज मामले का वीडियो वायरल हो रहा है। एक छोटी सी बच्ची चिंगम चबाते हुए साइकिल से अचानक गिर जाती है। लेकिन तभी कुछ युवकों का ग्रुप उसकी जान बचाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 19, 2025 2:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी जरा सी लापरवाही इतनी ज्यादा भारी पड़ती है कि, जान पर बन आती है। इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल है। दरअसल, एक छोटी सी बच्ची साइकिल चला रही थी, तभी उसके मुंह में चिंगम फंस गई और उसकी सांस अटक गई। इसके बाद वहां पर मौजूद कुछ लड़कों के ग्रुप ने सही वक्त पर समझदारी दिखाते हुए बच्ची की जान बचाई है। अब इसी घटना का वीडियो मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ये घटना मन को विचलित करने के साथ डराने वाली है। क्योंकि अगर वहां पर लड़के मौजूद नहीं होते तो बच्ची के साथ कुछ भी हो सकता था।

बच्ची के गले में फंसी चिंगम लड़कों ने बचाई जान

इस वायरल वीडियो को Yasir Mushtaq नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “कन्नूर के पल्लिक्करा में एक आठ साल की बच्ची को कुछ युवकों ने बचाया जब उसका चिंगम से दम घुटने लगा था। बच्ची जब उनके पास आई तो उसे तबियत खराब लग रही थी, और उन्होंने तुरंत उसकी मदद की। उनकी इस समय पर की गई कार्रवाई की अब सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है”।

देखें वीडियो

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, साइकिल चलाते-चलाते अचानक बच्ची के गले में परेशानी होती है। इसके बाद वो वहां पर मौजूद लड़कों से बताती है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए युवक तुरंत उसकी जान बचाते हैं। बच्ची के गले में चिंगम फंस गई थी। जिसकी वजह से उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। लेकिन समय पर लड़कों के सही कदम ने बच्ची की जान बचा ली।

Viral Video देख यूजर्स हुए भावुक

ये वायरल वीडियो काफी विचलित करने वाला है। इसे एक्स पर 18 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख 14 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘तभी कहते हैं पढ़ाई-लिखाई बहुत जरुरी है।’ दूसरा लिखता है, ‘इन लड़कों ने बहुत अच्छा काम किया है।’ तीसरा लिखता है, ‘इस लड़के ने समय पर मदद करके बहुत ही अच्चा किया है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026