---Advertisement---

Viral Video: सरेआम चुटिया पकड़कर महिला पुलिसकर्मी पर लड़की ने बरसाई लातें , यूजर बोला ‘क्या पुलिस वाली बनेगी रे तू’

Viral Video: पुलिसवाली को पीटती लड़की हुई कैमरे में कैद।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 28, 2024 2:40 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आपने अकसर पुलिस वालों के द्वारा आम नागरिकों को सरेआम पीटते हुए देखा होगा लेकिन, शायद ऐसा पहली ही बार देखेंगे जब एक लड़की महिला पुलिसकर्मी की चोटी पकड़कर उस पर लात बरसा रही हो। ये सब लड़की ने दिन दहाड़े किया है। इस दौरान भीड़ इन दोनों की लड़ाई को छुड़ाने की कोशिश करती रही लेकिन, नाकाम रही है। इस घटना को देख कुछ यूजर्स तो पुलिसवाली को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ लोग इस नजारे को देखकर हैरत में हैं।

महिला पुलिसकर्मी की लड़की ने की पिटाई

दरअसल , एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी में लिखा है कि, ” यूपी के सहारनपुर में आरपीएफ की महिला कांस्टेबल और एक महिला के बीच मामूली विवाद के बाद महिला ने कांस्टेबल की पिटाई कर दी, महिला कांस्टेबल की वर्दी फट गई।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला पुलिस कर्मी और लड़की के बीच लड़ाई हो रही है। पुलिस वाली ने लड़की चोटी पकड़ी हुई है तो वहीं लड़की ने महिला जवान का कॉलर पकड़ा हुआ है। इसके बाद ये लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि, लड़की महिला पुलिस की चोटी पकड़ लेती है और लात मारने लग जाती है। इसके साथ ही वहां पर मौजूद कुछ आदमी इस लड़ाई को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इनकी कोशिश नाकाम है, क्योंकि ये दोनों ही एक-दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।

Viral Video कर रहा हैरान

इस Viral Video को 28 सितंबर यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 52 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे शर्मनाक बता रहे हैं तो वही, एक यूजर लिखता है कि, क्या पुलिस वाली बनेगी ये। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026