Viral Video: मुम्बई के रेवले ट्रैक पर एक बहुत ही शर्म नाक घटना देखने को मिली है। यहां पर एक युवक के द्वारा लड़की के कपड़े खीचते हुए बेरहमी से पीटा गया है। इस दौरान वो चीखती और चिल्लाती रही। लेकिन वहां पर मौजूद भीड़ ने मदद नहीं की बल्कि वीडियो बनाती रही । इस घटना को सोशल मीडिया पर देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग दरिंदे पर एक्शन की मांग कर रहे हैं।
रेलवे ट्रैक पर पति ने बीवी को बेरहमी से पीटा
इस घटना के वायरल वीडियो को एक्स पर Journalist Fatima नाम के यूजर ने पो स्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘रेलवे ट्रैक पर महिला की बेरहमी से मारपीट करता दिखा युवक!!!मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर हैरान कर देने मंजर। महिला के साथ उसके पति द्वारा मारपीट की जा रही लोग तमाशबीन बने रहे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।’
देखें वीडियो
रेलवे ट्रैक पर महिला की बेरहमी से मारपीट करता दिखा युवक!!!
मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन पर हैरान कर देने मंजर
महिला के साथ उसके पति द्वारा मारपीट की जा रही
लोग तमाशबीन बने रहे,
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल pic.twitter.com/SV9wJ9N6yF
— Journalist Fatima ✍️ (@mahsharfatima86) July 7, 2026
वायरल वीडियो मुंबई के व्यस्त दादर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला के साथ मारपीट करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका अपना पति ही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी युवक गुस्से में अंधा होकर महिला को बेरहमी से पीट रहा है और उसे जबरन घसीट रहा है. महिला खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन उस दरिंदे का दिल नहीं पिघला। इतना ही नहीं वो लड़की के कपड़ों को भी खींच रही है। फिलहाल इस मामले पर पुलिस की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
Viral Video देख यूजर्स ने की एक्शन की मांग
इस वीडियो को एक्स पर 7 जुलाई 2026 को एक्स पर अपलोड किया गया है। इस पर 24000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोग के गुस्से भरे कमेंट आ रहे हैं। वो सभी एक्शन की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही वहां पर मौजूद भीड़ पर भी सवाल उठा रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
