---Advertisement---

Viral Video: बॉडी फुलाते-फुलाते चारों खाने चित हुआ जिम ब्यॉय, खौफनाक हालत देख यूजर बोला ‘प्रोटीन ओवर फ्लो’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक जिम ब्यॉय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो अपनी बॉडी को दिखाने के चक्कर में कुछ ऐसा कर जाता है। जिसके कारण बेहोश हो जाता है। इस घटना को देख यूजर्स सवाल उठाने लगे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 22, 2026 4:55 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  जिम जाकर एक्सरसाइज करना बहुत अच्छा माना जाता है। हेल्थ के लिए ये बहुत जरुरी भी है। लेकिन कभी-कभी जिम करते लोग कुछ ऐसी घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। जिन्हें देखकर खौफ आ जाता है। इसके साथ ही सवाल उठने लगते हैं कि, बॉडी बनाने की होड़ में कहीं युवा अपनी हेल्थ के साथ खिलवाड़ तो नहीं कर रहे हैं।  सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो काफी देखा जा रहा है। इसमें एक युवक जिम के अंदर अपनी बॉडी को फुला रहा है। वो अपने आप को किसी बॉडी बिल्डर की तरह दिखाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि, वो चारों खाने चित होकर गिर जाता है और उसका वीडियो वायरल हो जाता है।

Viral Video: जिम में बॉडी को फुलाना युवक को पड़ा भारी

ये वायरल वीडियो एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि,  एक लड़का जिम के अंदर अपनी वीडियो को रिकॉर्ड करवा रहा है। वो अपने सीने की हड्डियों और बॉडी को ऐसे दिखाने की कोशिश कर रहा है जैसे कि वो कोई बॉडी बिल्डर हो।

देखें वीडियो

वो जैसे ही छाती चौड़ी करने की कोशिश करता है वैसे ही जमीन पर धड़ाम से गिर जाता है। कुछ ही सेकंड में जवान लड़के की ये हालत देख वहां पर मौजूद लोग देख डर जाते हैं।  वीडियो बहुत छोटा है , इसीलिए ये कहना मुश्किल है  लड़के के साथ आगे क्या हुआ होगा?   लेकिन उसकी इस हालत का कुछ लोग नकली प्रोटीन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इसके साथ ही कुछ का कहना है कि, सीने पर जब ज्यादा प्रेशर पड़ता है तो बॉडी में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। जिसके कारण इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। इस वीडियो को  22 मई  2026 को अपलोड किया गया है। वीडियो पर 28000 से ज्यादा व्यूज आ  चुके हैं।

बॉडी फुलाने से क्या बेहोशी हो सकती है?

आपको बता दें, हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि, शरीर को फुलाने और भारी वजन उठाने से बेहोशी आ सकती है। क्योंकि इससे दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। जिसके कारण बॉडी में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और बेहोशी जैसी चीजें होती हैं। ब्लड प्रेशर गिरने के कारण ये स्थिति पैदा होती है। तेजी से शरीर की जब पॉजीशन बदलती है तो इस तरह की चीजें दिखती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Anupam Kher

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026

Weight Loss

जुलाई 13, 2026