Viral Video: कभी किसी को हल्के में लेना नहीं चाहिए. ये बात हम सभी अकसर सुनते रहते हैं. लेकिन आज अपनी आंखों से देख लीजिए. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें कुछ जिम के लड़के साधु बाबा का मजाक उड़ा रहे हैं. वो कहते हैं कि, तुम पहले इस वजनी बारबेल को उठाओ फिर पैसे देंगे. साधु बाबा हार नहीं मानते हैं और कुछ ऐसा कर देते हैं. जिसे देखने के बाद हर कोई दंग है. अब ये जिम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
साधु बाबा ने जिम में दिखाई ताकत
इस वायरल वीडियो को Mahendra Bahubali नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, जिम में गरीब साधु देखकर मजाक बना रहे थे साधु बाबा ने जिम वालों की बोलती बंद कर दी ब्रह्मचारी पॉवर.
जिम में गरीब साधु देखकर मजाक बना रहे थे
साधु बाबा ने जिम वालों की बोलती बंद कर दी
ब्रह्मचारी पॉवर 🔥💪 pic.twitter.com/0u2SfPOb5x
— Mahendra Bahubali 🇮🇳 (@Bahubali_IND2) March 2, 2026
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ जिम में एक्सरसाइज करते युवक साधु बाबा से मजाक कर रहे हैं, वो बारबेल उठाने को कहते हैं और बाबा इस वजनी बारबेल को उठाकर पटक देते हैं. एक नहीं कई बार साधु के द्वारा ऐसा किया जाता है. बाबा की इस पावर को देख हर कोई दंग हैं.
Viral Video यूजर्स को कर रहा चकित
ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है. इस वायरल वीडियो को 2 मार्च को अपलोड किया गया था. इस पर 14 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. इस वीडियो पर तेजी से यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर लिखता है, किसी को कमजोर समझना बेवकूफी है. दूसरा लिखता है, देसी ताकत है. तीसरा लिखता है, दुनिया में अद्भुत लोग भी होते हैं. इस वीडियो ने लोगों को चकित किया हुआ है.
