---Advertisement---

Viral Video: क्या आपने देखा है ‘शिवजी की तीसरी आंख’! पति ने पहले बीवी को दिखाए बाहर खिलाने के सपने, फिर इस तरह फिसली जुबान और हो गया कांड

Viral Video: पति ने फोन पर बात करते हुए पत्नी को पहले बाहर खाने पर ले जाने के दिखाए सपने और फिर ऐसे तोड़ा कि गुस्से में आज तिलमिला उठी बीवी। वीडियो देख आपको भी खूब मजा आएगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 17, 2025 7:00 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कहते हैं पत्नी से पंगा नहीं लेना चाहिए और अगर आप लेते हैं तो इसका अंजाम आपको ही भुगतना पड़ेगा। यह हम नहीं बल्कि वायरल वीडियो देखने के बाद आप भी कहेंगे क्योंकि यहां पत्नी की आंख को भगवान शंकर की तीसरी आंख बताने की जुर्रत एक पति कर देता है। इसके बाद उसकी क्या हालत हुई होगी यह तो सोच कर ही आप शायद खौफ में आ जाए। यह वायरल वीडियो काफी मजेदार है जिसे अंत तक देखकर आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। यह सच है कि यह वायरल वीडियो कंटेंट क्रिएटर ने फन के लिए बनाया है।

पति ने पत्नी के सामने किया गजब खेला

वायरल वीडियो को पत्नी से पंगा और शिवजी की तीसरी आंख कैप्शन के साथ जारी किया गया। जहां एक पति फोन पर बात कर रहा होता है। इस दौरान वह कहता है कि “जब आप शाम को ऑफिस से घर जाओ जाते ही पत्नी से कहना चलो मूवी देखने चलते हैं। फटाफट तैयार हो जाओ। खाना भी हम बाहर ही खाएंगे। मैं 10 मिनट में बाजार से आया।” इतना सुनते ही पीछे खड़ी पत्नी खुश हो जाती है कि उसे बाहर जाने का मौका मिलेगा लेकिन पति आगे जो कहता है वह उसे हिला देता है। वीडियो में पति कहता है बाजार जाना अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर देना।

Viral Video में पति ने शिवजी के तीसरी आंख की बताई हकीकत

वहीं वायरल वीडियो में पति आगे कहता है कि रात को 11 बजे घर लौटना और लौटते ही बस एक सवाल करना खाने में क्या बनाया है। उसके बाद पत्नी आपको जिन आंखों से देखती है शास्त्रों में उसको ही शिवजी की तीसरी आंख कहा गया है। यह बोलकर पति तो खुश हो जाता है और उसे लगता है उसने कोई बाजी मार ली लेकिन बीवी उसके हाथ से मोबाइल लेकर उसे जिस तरह का लुक देती है उसे देख पति के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। बेचारा पति की हालत देखकर आपकी भी हंसी निकल पड़ेगी। brtikwani_92 इंस्टाग्राम से वीडियो को 5000 से ज्यादा लाइक मिले हैं और लोग इसे देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026