Viral Video: ड्राइवर के साथ क्लेश आजकल सोशल मीडिया पर नई बात नहीं है जहां आए दिन लफड़े आप देखते होंगे लेकिन इस सबके बीच सिर्फ सीएनजी भरवाने के लिए ड्राइवर ने 5 मिनट रुकने की मिन्नत की तो लड़की ने क्या बवाल खड़ा कर दिया। वायरल वीडियो को लेकर सच्चाई भले ही सामने ना आए हो लेकिन यूजर के बीच बहस की शुरुआत जरूर हो गई है। दरअसल इस वीडियो को देखकर आपको भी हैरानी हो सकती है जहां लड़की चिल्ला चिल्ला कर यह कहती हुई नजर आती है कि मेरे साथ बदतमीजी कर रहा है अकेली लड़की के साथ बदतमीजी हो रही है।
वायरल वीडियो में ड्राइवर और लड़की के बीच क्यों हुई बहस
Kalesh over Driver stopped for CNG; Lady passenger got angry, accused him harassment, went without paying him pic.twitter.com/yfH2kcK57H
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 4, 2026
घर के क्लेश x चैनल को शेयर करते हुए इस वीडियो के साथ लिखा गया सीएनजी भरवाने के लिए ड्राइवर के रुकने पर हुआ हंगामा, महिला यात्री पर उत्पीड़न का आरोप लगाया और बिना पैसे दिए चले गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला चिल्लाती हुई नजर आती है और कहती है कि इसने मेरे साथ हैरेस किया। मेरे साथ बदतमीजी कर रहा है अकेली लड़की के साथ मुझे हेल्प चाहिए। वह इस दौरान पुलिस की धमकी देती हुई नजर आती है तो वही ड्राइवर बेखौफ होकर यह कहता हुआ नजर आता है कि पुलिस को बुला लो लेकिन पैसे लिए बिना मैं पीछा नहीं छोडूंगा।
Viral Video को देख क्यों आपस में ही हुई यूजर्स की तकरार
जाहिर तौर पर वायरल वीडियो के अंत में दूसरे शख्स के द्वारा यह भी कहा जाता है कि कैब ड्राइवर को बैन कर दिया गया है और अब वह किसी भी राइड को लेने के लिए उपलब्ध नहीं है। इस दौरान शख्स ने यह भी कहा कि अगर 5 मिनट सीएनजी भरवाने में लेट हो भी जाता तो आप लोगों का क्या चला जाता है। लंबी राइड में गर्मी में बार-बार सीएनजी भरवाने की जरूरत पड़ती है। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा ड्राइवर को खुद पहले सीएनजी भरवा कर राइट पिक करना चाहिए था तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लड़की पर जानबूझकर नाटक करने का आरोप लगा रहे हैं।
@gharkekalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को 95 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
