---Advertisement---

Viral Video: नोएडा के अमीरों की गुंडागर्दी वायरल! बूढ़ी महिलाएं रोकती रही, गाड़ी को बल्ले से तोड़ते रहे पड़ोसी

Viral Video: नोएडा में गाड़ी के पार्किंग विवाद ने लिया खौफनाक रुप । देखने वाले हुए हैरान।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 27, 2024 12:09 अपराह्न

Viral Video noida
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: नोएडा से एक दिल दहला देने वाला वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में कुछ लोग गाड़ी को बुरी तरह से तोड़ रहे हैं। इस दौरान दो बूढ़ी महिलाएं इन लोगों को रोकने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन ये डंडे और बल्ले से लगातार गाड़ी पर हमला कर रहे हैं। वीडियो से किसी रिहायशी इलाके का लग रहा है। अच्छी फैमिली के बीच होती इस लड़ाई झगड़े को देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं।

नोएडा में दो पक्षों में हुई भयंकर लड़ाई

इस घटना के वीडियो को एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, नोएडा में ये क्या हो रहा हैं? कार पार्क करने को लेकर दो पक्ष की महाभारत देखिए ,”बीच सड़क पर जमकर हुआ हंगामा ,एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की गाड़ी में की तोड़फोड़ ,क्रिकेट के बैट और डंडों से की गाड़ी में तोड़फोड़ ,वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल ,सेक्टर 113 थाना क्षेत्र सेक्टर 72 के B ब्लॉक की घटना।”

Viral Video पर क्या बोल रहे यूजर्स?

इस वीडियो में काफी चिल्लाने की आवाज आ रही है। दिन दहाड़े गाड़ी को तोड़ता हुआ देख लोग काफी काफी खौफ में हैं। इस वीडियो को निशान्त शर्मा (भारद्वाज)
नाम के एक्स अकाउंट से 27 अगस्त यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस पर अब तक कई सारे व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स की तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “देखो कितनी ताकत है इन लोगों के अंदर बेशर्म मुंह बेस कर रहे हैं और गाड़ी तोड़ रहे हैं..कानूनी कार्रवाई होना चाहिए”। एक यूजर लिखता है कि, “पहले इनका भूत उतारो”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mainpuri Viral Video

सितम्बर 16, 2026

Viral Video

सितम्बर 16, 2026

Viral Video

सितम्बर 16, 2026

Lucknow Viral Video

सितम्बर 16, 2026

Vitamin E

सितम्बर 16, 2026

Health Tips

सितम्बर 16, 2026