---Advertisement---

Viral Video: खौफनाक! शेर से खेलने का शौक लड़के को पड़ा भारी, पैर को दबोचा तो नानी आई याद, देखें अंत

Viral Video: सोशल मीडिया पर शेर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खौफनाक जानवर के साथ खेल करना शख्स को भारी पड़ गया। आइए देखते हैं क्या हुआ वीडियो का अंत, खतरनाक वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 10, 2024 7:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है लेकिन जंगल का राजा जब पालतू बन जाए तो खौफ नहीं रहता है। शेर के साथ भी मस्ती करते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल काफी वायरल हो रहे हैं। इस सबके बीच शेर के साथ मस्ती मजाक करना एक शख्स के लिए भारी पड़ गयाViral Video देखने के बाद शायद आपके भी होश उड़ जाए क्योंकि यहां शेर से अपनी जान बचाने के लिए युवक को एड़ी चोटी का दम दिखाना पड़ा। अंजाम क्या हुआ यह देखने के लिए आपको इस वीडियो को पूरा देखना पड़ेगा।

Viral Video में शेर ने शख्स को चखाया मजा

वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि दो युवक एक शेर के साथ खेल रहा होता है। तभी एक का पैर शेर पकड़ लेता है और वह उसे छोड़ने का नाम नहीं लेता है। वहीं आप देखेंगे कि दूसरा शख्स उस शख्स को बचाने के लिए शेर को लगातार मार रहा है लेकिन शेर उसके पैर को छोड़ने की लिए तैयार नहीं है। दर्द से वह शख्स चिल्ला रहा है लेकिन वायरल वीडियो में शेर ने जिस तरह से शख्स को दबोचा हुआ है उसे देखने के बाद यह बताने की जरूरत नहीं है कि वह दर्द में है। निश्चित तौर पर उसकी नानी याद आई होगी जब शेर ने उसके पैर को पकड़ा।

Animal Viral Video में शख्स को जान के पड़ गए लाले

Animal Viral Video में आप देखेंगे कि दूसरा शख्स लगातार शेर को मार रहा है और अपने दोस्त को बचाने की कोशिश में है। हालांकि वह शेर उसे छोड़ ही नहीं रहा है। अंत में शेर उस शख्स के पैर को छोड़ देता है। इसके बाद शेर से खेलने वाले शख्स के जान में जान आई है। Viral Video को 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। इंस्टाग्राम चैनल पर दो दिन पहले शेयर किए गए इस वीडियो को 36.5 मिलियन व्यूज मिले हैं।

Lion Viral Video को देख यूजर्स ले रहे मजे

Mian Azhar Mahmood इंस्टाग्राम चैनल पर शेर के साथ शख्स का और भी वीडियो मौजूद है और वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।एक ने कहा, “और करो मस्ती शेर के साथ।” तो दूसरे ने कहा अंदर किस लिए गया था पागल बंदा तो एक ने कहा इसे कहते हैं अपनी जान खुद लेना।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026