---Advertisement---

Viral Video: भयावह! बंदरिया की मरी ममता, ऊंचाई से बच्चे को धकेलती हुई कैमरे में कैद, देखने वालों को मां की क्रूरता पर नहीं हो रहा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बंदरिया का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने बच्चे को खाई में फेंकते हुए दिख रही है। इसे देखने के बाद हर कोई हैरान है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 20, 2025 3:51 अपराह्न | Updated: मई 20, 2025 4:55 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक बंदरिया ऊंचाई से अपने बच्चे को धकेलती हुई नजर आ रही है। इस दौरान बच्चा खुद को बचाने के लिए हाथ-पैर मार रहा है लेकिन उसकी मां को जरा भी तरस नहीं आ रहा है। अमूमन बंदरिया को अपने बच्चे को छाती से लगाए हुए ही देखा गया है। बंदरिया अपने बच्चे के प्रति इतना ज्यादा प्यार रखती है कि, जब वो मर जाता है तब भी उसे नहीं छोड़ती है। लेकिन इस मां की क्रूरता ने लोगो को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

बंदरिया ने अपने ही बच्चे को खाई में जबरन फेंका

ममता की धज्जियां उड़ाता ये Viral Video सोशल मीडिया पर Wildlife Uncensored नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

https://twitter.com/TheeDarkCircle/status/1924345655759368398

वीडियो कब और कहां का है? इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन ये वीडियो मन को विचलित करने वाला है। ये घटना किसी पहाड़ी पर रिकॉर्ड की गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बंदरिया पहाड़ी पर बैठी हुई है। तभी अचानक से वो अपने बच्चे को खाई की तरफ फेंक देती है। इस दौरान बच्चा अपनी मां के हाथ को पकड़ने की कोशिश करता है लेकिन वो उसे बहुत ही निर्दयी होकर जमीन पर गिरा देती है। बच्चा चिल्लाते हुए सीधे नीचे गिरता है। मां के द्वारा की गई ये हरकत लोगों को हजम नहीं हो रही है।

Viral Video देख यूजर्स का मन हुआ विचलित

ये वायरल वीडियो 19 मई को एक्स पर अपलोड किया गया था। इस पर 8 लाख 42 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘एक मां ऐसा कैसे कर सकती है?’ दूसरा इसे मूफासा फिल्म से जोड़कर देख रहा है। तीसरा लिखता है, ‘इसे देखकर मन खराब हो गया’। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे के इस बंदरिया की ममता मर गई हो। यही वजह है कि, जो भी इसे देख रहा है वो सोच में है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026