---Advertisement---

Viral Video: वाइफ से पड़ोसी की सेटिंग का कबूलनामा सुनकर बुरा फंसा बेचारा पति, इस कन्फ्यूजन के चलते खूब हुए धुलाई

Viral Video: वाइफ से पड़ोसी की सेटिंग का कबूलनामा सुनकर क्यों पिट गया बेचारा पति? वीडियो तेजी से हो रहा वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 13, 2024 2:58 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी की मोहब्बत और प्यार भरी तकरार के कई सारे वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखकर लोगों की तरफ से काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं आती हैं। लोग इस तरह की वीडियो का काफी बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। एक बार फिर से उन्हें एक ऐसा ही फनी वीडियो मिल गया है। इसे देखकर वो काफी हंस रहे हैं और बोल रहे हैं कि, जैसे को तैसा।

वाइफ से पड़ोसी की सेटिंग सुनकर आग बबूला हुआ आदमी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में एक आदमी के पास पड़ोसी का मैसेज आता है और वह उसकी वाइफ के साथ अपनी सेटिंग को कबूल करता है। जैसे ही इस हकीकत का पता पति को चलता है, वो गुस्से में आ जाता है। इस वीडियो के अंत में फिर कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। इस वीडियो को Asarpal Singh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि, उल्टा पुल्टा।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, आदमी के पास पड़ोसी का मैसेज आता है और वह बोलता है कि, “भाई क्योंकि मैं अपना घर बदल रहा हूं… मैं सच बताना चाहता हूं कि.. मेरा आपकी वाइफ के साथ चोरी से कनेक्शन था.. जिसका आज तक आपको पता नहीं चल पाया… हो सके तो माफ कर देना।”

ये सुनने के बाद वो अपनी पत्नी पर थप्पड़ बरसाना शुरु कर देता है। वो बोलती है कि, झूठ बोल रहा है। वह अपनी बीवी को पीट ही रहा होता है कि, पड़ोसी की कॉल आती है और वह बोलता है कि,” भाई वो गलती से वाई-फाई की जगह वाइफ लिख दिया… इसके लिए माफ कर देना।” जब ये बात पत्नी को पता चलती है तो वह जमकर पति को पीटना शुरु कर देती है।

Viral Video लोगों को आ रहा पसंद


इस वीडियो को 13 जुलाई को एक्स पर अपलोड किया गया है। इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देखकर लोग बोल रहे हैं कि, “मजा आ गया”। इसके साथ ही कुछ लोग जैसे को तैसा बता रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Colon Cancer

जून 30, 2026