---Advertisement---

Viral Video: बीवी को प्रेमी संग देख पति ने झोंकी गोलियां, देखें रिश्तों का सबसे खौंफनाक अंजाम?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का एक खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पति ने बीवी को प्रेमी संग देखकर दोनों को गोली मार दी। ये घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 7, 2026 6:25 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स से जुड़े मामले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसके कारण लोगों का रिश्तों से भरोसा उठने लगा है। पति-पत्नी और वो जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि, पति ने बीवी को प्रेमी के साथ पकड़ लिया । इसके बाद दोनों पर गोलियां चला दीं।   इस घटना पर जब महिला से पूछा गया तो वो कुछ और ही मामला बताते हुए दिखी है। रिश्तों और धोखे का ये सबसे खतरनाक वीडियो बताया जा रहा है।  ये घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की है।

बीवी और उसके प्रेमी को पति ने दी खौफनाक सजा

धोखेबाज बीवी को सजा देते पति से जुड़े इस घटना के वायरल वीडियो को Ashish Paswan नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘फिरोजाबाद  शिप्रा अपने प्रेमी के साथ भरे बाजार में घूम रही थी, तभी उनका पति ऋषभ अपनी पत्नी शिप्रा और उसके प्रेमी को देख लिया।पत्नी को प्रेमी के साथ देखते ही पति ऋषभ आग बबूला हो गया और दोनों पर लाइसेंसी रिवाल्वर तड़ातड़ गोलियां झोंक दी।

देखें वीडियो

गोली लगने से दोनों की हालत नाजुक, पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना उत्तर के कोटला चुंगी चौराहे की घटना है।’  हालंकि गोली लगने के बाद महिला कुछ और की कहानी बता रही है। उसका कहना है कि, ससुराल वालों ने उसे फंसाया है। जिस युवक से वो मिलने पहुंचती थी वो उसे तलाक के मामले पर समझा रहा था। लेकिन तभी उसके पति ने दोनों पर गोलियां चला दीं।

Viral Video का है पूरा मामला?

ये घटना मंगलवार की कोटला चुंगी चौराहे की बताई जा रही है। महिला का नाम शिप्रा है। वहीं, उसका प्रेमी कोटला चुंगी चौराहा स्थित शिवा इंटरनेट सर्विस के संचालक जितेंद्र उर्फ सनी उर्फ शिवा ठाकुर बताए जा रहे हैं। वहीं, महिला का पति पीके इंटर कॉलेज के संचालक ऋषभ तेलंग हैं। अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार, पति ने अपनी बीवी को ब्यॉयफ्रेंड के साथ दुकान पर शराब पीते हुए देख लिया था। जिसके कारण उसने गुस्से में आकर लाइसेंस वाली गन से दोनों अटैक कर दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को अस्पताल भेज दिया। वहीं आरोपी पति को पकड़ लिया है। इस मामले पर इंस्पेक्टर रवि त्यागी का बयान आया है।  उनका कतहना है कि, घटनास्थल से रिवॉल्वर बरामद कर ली गई है। वहीं, सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 7, 2026

Health Tips

अक्टूबर 7, 2026

Viral Video

अक्टूबर 6, 2026

Viral Video

अक्टूबर 6, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Viral Video

अक्टूबर 6, 2026