Viral Video:जल्लाद बने पति ने बीवी को मार-मारकर किया अधमरा, हालत देख थर-थर कांपे लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर बीवी को पीटते जल्लाद पति का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वीडियो में आदमी की दरिंदगी साफी देखी जा सकती है।

Viral Video

Picture Credit: The Bihari Girl x

Viral Video:  पति और पत्नी के विवाद से जुड़े वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद लोगों को गुस्सा और अफसोस दोनों होता है। कई मामलों में पुलिस के द्वारा एक्शन भी लिया जाता है। लेकिन फिर भी इस तरह की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक दिल दहला देने वाला वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में बना हुआ है।  इसमें पति अपनी बीवी को किचन में इतनी बेरहमी से मारता है कि, वो बेचारी अधमरी होकर चारों खाने चित हो जाती है।  इस क्रूर घटना को अंजाम देने के बाद पति काफी शांत दिखता है। वो ऐसे बर्ताव करता है जैसे कुछ हुआ ही नहीं होगा।

पति ने बीवी को मार-मारकर किया अधमरा

पत्नी और पत्नी के बीच हो रही मारपीट का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानाकरी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स परThe Bihari Girl नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘ यह कितना घटिया आदमी है..किचन में पति पत्नी के बीच नोक झोक होती है इसके बाद पति गुस्से में ताबड़तोड़ हाथ चला देता है जिससे आहत होकर पत्नी भी एक थप्पड़ मारती है लेकिन इस जल्लाद ने पेट और छाती पर ऐसा मुक्का मारता है कि महिला बेचारी मुंह के बल गिर जाती है।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, पहले बीवी अपने पति के चेहरे पर वार कर रही होती है। इसके बाद आदमी को भयंकर गुस्सा आ जाता है और वो बेरहमी से पीटना शुरु कर देता है। महिला के पेट पर वो तेज लात मारता है जिसके बाद वो गिर जाती है। बेसुध हुई बीवी को देख आदमी को जरा भी फर्क नहीं पड़ता है।

Viral Video देख लोगों को आया गुस्सा

इस घटना ने लोगों को डरा दिया है। घरेलू हिंसा का ये सबसे खौफनाक वीडियो है। इस वीडियो को एक्स पर 29 मई को अपलोड किया गया था। इस पर 66000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है,’ गुस्से में हाथ उठाना कभी भी सही नहीं हो सकता है , किसी पर भी ये हिंसा बेहद शर्मनाक है’। दूसरा लिखता है,’कुछ पुरुष राक्षस टाइप के होते हैं’। तीसरा लिखता है, ‘बेहद ही घटिया आदमी है’। घरेलू हिंसा का ये वीडियो मन को विचलित करने वाला है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version