---Advertisement---

Viral Video: होटल में प्रेमिका संग पति उड़ा रहा था गुलछर्रे , बीवी ने घुसकर तबियत से की कुटाई, देख खौफ में चीटर

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ा हुआ वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बीवी अपने पति को प्रेमिका के संग होटल के रुम में पकड़ लेती है। इसके बाद जमकर दोनों की पिटाई कर देती है।  इस घटना का वीडियो देख यूजर्स दंग हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 23, 2026 4:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले कुछ समय से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। जिसके कारण लोगों का रिश्तों से विश्वास खत्म हो गया है। सोशल मीडिया पर रोजाना पति-पत्नी और वो से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं। कई मामलों में तो ये अफेयर मौत का भी कारण बन जाते हैं।  एक ऐसा ही नया वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें एक बीवी अपने पति को रंगे हाथों होटल के कमरे में पकड़ लेती है। इसके बाद वो दोनों की भयंकर पिटाई कर देती है। इस दौरान पति की प्रेमिका भी दंग रह जाती है। क्योंकि उसे पता ही नहीं था कि, जिस मर्द के साथ वो होटल में आयी है वो पहले से ही शादीशुद है। इस घटना के वीडियो पर कुछ लोग सवाल खड़े कर रहे हैं तो कुछ रिश्तों से परेशान दिख रहे हैं।

क्या हुआ जब बीवी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा?

इस वायरल वीडियो को ROHIT SINGH नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए जानकारी दी गई है कि, ‘प्रेमिका के साथ होटल में पकड़े जाने पर पत्नी पिटाई भरपूर करती है
फिर भी ऐसा घटना लगातार बढ़ता जा रहा है।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि,  एक महिला होटल के कमरे में दो लोगों के साथ घुसती है और युवक और युवती की भयंकर पिटाई करना शुरु कर देती है। जब लड़की महिला के बारे में पूछती है तो वो अपने पति की तरफ इशारा करते हुए उसे अपना पति बताती है। ये सुनते ही लड़की हैरान हो जाती है। शायद उसे उम्मीद नहीं थी कि,  जिस मर्द के साथ वो होटल में खास पल बिताने आयी है वो शादीशुदा है। इस दौरान महिला अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर दोनों की भयंकर पिटाई कर देती है।

Viral Video  देख यूजर्स क्या बोले?

इस घटना का वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है। लेकिन इसे एक्स पर 24 अप्रैल को अपलोड किया गया था। इस पर 64000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘आपको ऐसा कांड करना है तो सावधान रहें’। दूसरा लिखता है, ‘मर्द समाज कभी भी सुधरने वाला नहीं है, बीवी इतनी सुंदर है फिर भी बाहर जा रहा है’। वहीं, काफी लोग इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। उनका कहना है कि, ये नकली है। वहीं काफी सारे लोग रिश्ते में हुए धोखा पर अफसोस जता रहे हैं। इसके साथ ही कुछ का कहना है कि, अच्छा हुआ। इस घटना की सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते हैं। लेकिन ये वीडियो लोगों को काफी प्रभावित कर रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kidney Health

अप्रैल 23, 2026

Mahoba Video

अप्रैल 23, 2026

Viral Video

अप्रैल 23, 2026

Viral Video

अप्रैल 23, 2026

Rakesh Bedi

अप्रैल 23, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 23, 2026