---Advertisement---

Viral Video: आदर्श बहू! सास को बहू ने दिया लीवर, चंद दिनों में दर्दनाक मौत, कहानी रुला रही

Viral Video: बहू की मौत सास को लीवर देने से हो गई। घटना लोगों को कर रही भावुक।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 23, 2024 3:17 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी इंसान अपनी जिंदगी में कुछ ऐसा कर जाता, जो एक मिसाल बन जाता है। इन लोगों की इंसानियत को देखकर लोगों की आंखों में आंसू निकल आते हैं। ये खबर भी कुछ ऐसी ही है। एक आदर्श बहू ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी मौसेरी सास को अपना लीवर दे दिया और कुछ दिनों के अंदर ही इस बहू की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।

सास के लिए बहू ने जिंदगी लगाई दांव पर

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो देवर के द्वारा बनाया गया है। Viral Video में देवर ने अपनी भाभी की तस्वीरों के साथ इस भावुक कर देने वाली कहानी को बयां किया है। देवर अपनी भाभी की उनके परिवार में जर्नी को बताते हुए लिखता है कि, “9 साल पहले भाई की शादी हुई थी। अर्चना भाभी के आते ही घर में खुशियां आ गई थीं। कुछ दिनों बाद भाभी ने एक बेटे को जन्म दिया। इस साल भतीजे का चौथा जन्मदिन था। कुछ महीनों पहले ही हमें मौसी की तबियत के बारे में पता चला। मौसी को तुरंत ही लीवर की जरुरत थी। मौसी 65 साल की थी और भाभी के बहुत करीब थीं।

भाभी ने अपना लीवर देने का फैसला किया। हम सभी के मना करने पर भी भाभी ने लीवर डोनेट किया। 15 दिन पहले भाभी ने मौसी को 65 फीसदी लीवर दे दिया। एक दिन बाद भाभी डिस्चार्ज हो गई थीं लेकन, वह कुछ खा नहीं पा रही थीं और ना ही कुछ बोल पा रही थीं। उन्हें इंफेक्शन हो गया था। तीन दिन बाद भाभी के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। मौसी को भाभी की मौत के बारे में नहीं पता। भाभी की उम्र 33 साल थी। भाभी एक फरिश्ता थी उन्हों अपनी जान देकर दूसरी जिंदगी को बचा लिया।”

Viral Video ने यूजर्स को किया भावुक

इस पोस्ट को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही श्रद्धांजलि भी दी गई है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भावुक हो गए हैं और प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, अच्छे लोग भी हैं इस दुनिया में। इसके साथ ही बहुत सारे यूजर्स महिला की आत्मा शांति की प्रार्थना कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

अप्रैल 18, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026