Viral Video: मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इन्हें देखने के बाद लोगो को गुस्सा भी आता है और अफसोस भी होता है। लेकिन इसके बाद भी इस तरह के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इंटरनेट पर एक वीडियो काफी सुर्खियों में है। इसमें परिजनों को जब डेड बॉडी ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली तो वो चादर में डालकर ही बेटी का शव ले जाते नजर आए। चिलचिलाती धूप में दम तोड़ते सिस्टम ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ये घटना मध्य प्रदेश की बताई जा रही है। इसे देखने के बाद यूजर्स सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं।
एम्बुलेंस ना मिली तो चादर में शव लेकर जाने को मजबूर हुए परिजन
बेटी के शव को चादर में डालकर ले जाते परिजनों के इस वायरल वीडियो को एक्स पर Rahul Saini नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।
देखें वीडियो
हे राम…ये निर्दयी सिस्टम…कलेजा फट जाता है ऐसी
तस्वीरें देखकर..!🥹अस्पताल में न एंबुलेंस…न स्ट्रेचर पूरी रात शव की रखवाली करते रहे परिजन..!
सुबह भी नहीं मिला शव वाहन तो चिलचिलाती धूप में 15 साल की बच्ची का शव चादर में लपेटकर ले जाने को मजबूर हुए परिजन…!
ये तस्वीर… pic.twitter.com/dGyPrWZkpb
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) May 4, 2026
इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते और जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘हे राम…ये निर्दयी सिस्टम…कलेजा फट जाता है ऐसी तस्वीरें देखकर.. अस्पताल में न एंबुलेंस…न स्ट्रेचर पूरी रात शव की रखवाली करते रहे परिजन..! सुबह भी नहीं मिला शव वाहन तो चिलचिलाती धूप में 15 साल की बच्ची का शव चादर में लपेटकर ले जाने को मजबूर हुए परिजन…! ये तस्वीर मध्यप्रदेश की है…सवाल सिर्फ ये कि इन सबका जिम्मेदार कौन…?’ वीडियो चंद सेकंड का है , लेकिन अपने आप में दर्दनाक कहानी को बयां करने वाला है।
Viral Video देख विचलित हुए यूजर्स
ये घटना मध्य प्रदेश में कब और कहां की है? इसकी कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। इसके साथ ही मृतका की मौत का कारण और उसकी पहचान को लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन ये घटना अपने आप में दिल को दहला देने वाली है। इस वीडियो तो एक्स पर 4 मई को अपलोड किया गया था। इस पर कई सौ व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘झकझोर देने वाली तस्वीर’ । इस घटना का वीडियो यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
