---Advertisement---

Viral Video: क्या जियो रिचार्ज से हो रही अंबानी के बेटे की शादी? कनपुरिया अंदाज में फूटा आम आदमी का दर्द, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: अंबानी के बेटे की शादी और जियो रिचार्ज के महंगे होने पर एक आदमी ने बहुत ही फनी अंदाज में अपील की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 8, 2024 6:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले कुछ महीनों से देश ही नहीं दुनिया के अमीर आदमियों में गिने जाने वाले मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी खबरों में है। शादी से पहले कई तरह के प्री-वेडिंग फंक्शन हो चुके हैं। इन सभी कार्यक्रमों में देश ही नहीं दुनिया की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की है। इसके साथ ही रिहाना और जस्टिन बीबर जैसे इंटरनेशनल सिंगर्स ने परफॉर्म किया है। अनंत अंबानी और राधिका राधिका मर्चेंट की शादी के बीच जियो Jio Recharge Plan महंगे हो गए हैं। Reliance कंपनी के मालिक के बेटी की शादी में Jio के रिचार्ज महंगे होने से सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। इसके साथ ही लोग BSNL की वापसी को ट्रेंड करा रहे हैं। जियो रिचार्ज महंगे होने से लोगों का दर्द सोशल मीडिया पर फूट पड़ा है। इस बीच एक कानपुर के व्यक्ति का कनपुरिया अंदाज में अंबानी से किया गया अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

जियो का रिचार्ज महंगा होने पर कनपुरिया का अनंत अंबानी की शादी पर फूटा दर्द

इस वीडियो की शुरुआत में ये आम आदमी अपना दर्द बयां करते हुए बोल रहा है कि, “कोई मुम्बई जा रहा हो तो उसका संदेश अंबानी को दे देना।” ये व्यक्ति जियो के बढ़े रेट और अंबानी के बेटे की शादी के बढ़ती हुई इवेंट से काफी दुखी लग रहा है। वो अपनी वीडियो में आरोप के साथ गुहार लगाते हुए कह रहा है कि, “अंबानी के बेटे की शादी हमारे जियो रिचार्ज से हो रही है।” इसके साथ ही वह बोलता है कि, “लगता है रिहाना भी जियो रिचार्ज के पैसों से नाची है।” इसके साथ ही वह कहता है कि, “अंबानी जी बेटे की शादी पर अगर कीपैड वाले फोन में 5G फ्री में दे देते तो बात होती।” ये व्यक्ति जियो के बढ़े हुए रिचार्ज पर फनी अंदाज में तंज कर रहा है। इसके साथ ही शादी के खर्चों को कम करने की सलाह भी दे रहा है।

Viral Video देख नहीं रुकेगी हंसी

इस वीडियो को सुनने के बाद लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। Abhinav Pandey नाम के एक्स यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन देते हुए लिखा है कि, “जियो राजा कानपुर अंबानी जी तक मैसेज पहुँचा रहे हैं।” इस वीडियो को 7 जुलाई को एक्स पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 4 लाख 74 हजार व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स कमेंट करते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बोल रहे हैं कि, “इस अकेले ने खटिया खड़ी कर दी है।” इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026