Viral Video: झारग्राम में वोटर्स की लाइन के बीच पहुंचे गजानन तो खुली रह गई सबकी आंखें, लोगों ने लिए मजे ‘विघ्नहर्ता खुद आ गए’

Viral Video: वोटर्स की लगी थी लंबी लाइन तभी पहुंच गया हाथी, सोशल मीडिया पर वीडियो ने हलचल मचा दी है जो पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कैसे गजानन के आने से हर किसी के होश उड़ गए।

Viral Video

Photo Credit- Google Viral Video

Viral Video: विघ्नहर्ता, गणेश का रूप और न जाने क्या-क्या एक हाथी को कहा जाता है और इसे शुभ संकेत माना जाता है लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सनसनी मचा दी। जहां पश्चिम बंगाल के झारग्राम में वोटर्स की लंबी लाइन लगने के बीच हाथी आ पहुंचा। इसने हर किसी के होश उड़ा दिए और जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोग भी मजे लेने में पीछे नहीं रहे। इसे शुभ काम की शुरुआत बताते हुए दिख रहे हैं। वोटर्स की लाइन के बीच में आखिर किस तरह से हाथी ने बवाल किया आइए देखते हैं।

कैसे हाथी ने हर वोटर्स को किया हैरान

वायरल वीडियो को @pooja_news एक्स प्लेटफॉर्म से शेयर करते हुए लिखा गया कि “पश्चिम बंगाल के झारग्राम में एक पोलिंग स्टेशन पर हाथी के पहुंचने से मतदाता हैरान रह गए।” वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे हाथी सड़क पर निकला है और उसकी सवारी देखकर वहां आसपास मौजूद वोटर्स की आंखें फट जाती है। लोगों में कुछ देर तक शोर सुनाई देती है तो हाथी अपने मौजूदगी से हर किसी के होश उड़ा देते हैं। कहा जा रहा है कि हाथी का नाम रामपाल है जो झारग्राम में काफी लोकप्रिय है।

Viral Video में हाथी को लेकर इस तरह चटकारे ले रहे लोग

वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा वोट करने आए हैं हाथी उसका नाम है वोटर लिस्ट में वहीं एक ने कहा जय राम जी की प्यारे रामलाल तो एक ने कहा विघ्नहर्ता खुद आ गए आशीर्वाद देने के लिए। एक ने कहा जानवर भी वोट देना चाहते हैं। एक यूजर ने लिखा हाथी भी परिवर्तन का नजारा देखने के लिए आ गया। वहीं एक यूजर ने कहा श्री गणेश जी अपना आशीर्वाद हाथी के रूप में भेजे हैं।

फिलहाल इस वायरल वीडियो को 61000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं और लोग इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके साथ ही अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर भी किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version