---Advertisement---

Viral Video: खतरों का खिलाड़ी! बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते शख्स ने काटा इस तरह बवाल, यूजर्स बोले- ‘इंडिया में टैलेंट…’

Viral Video: बेखौफ होकर बिजली के तार पर कपड़े सुखाते नजर आया शख्स, सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों को लगा झटका, कर रहे हैं मजेदार कमेंट, आइए देखते हैं यहां।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 27, 2024 6:57 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारत में जुगाड़ करने वालों की कमी नहीं है! यह सच है कि सोशल मीडिया पर जुगाड़ के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं और इसे देखकर लोग भी खूब मजे लेते हैं। हालांकि क्या कभी आपने सोचा है कि जुगाड़ के नाम पर बिजली के तार पर कपड़े भी फैलाया जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे और कमेंट करने पर मजबूर हो जाएंगे। यह वीडियो फिलहाल चर्चा में है जिसे देख आप भी कहेंगे यह है असली खतरों का खिलाड़ी। Viral Video को देख लोग खूब मजे ले रहे हैं।

Viral Video में बिजली के तार से निकाला शख्स ने जुगाड़

https://twitter.com/introvert_hu_ji/status/1872533427481931910

इस वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स बिजली के तार पर कपड़े फैलाते हुए नजर आ रहा है और इस दौरान उसके चेहरे पर जरा भी खौफ नहीं है। नीचे से कोई शख्स यह कहता है कि बिजली के तार पर कपड़े सुखा रहा है। इस पर वह शख्स जवाब देता है कि बिजली नहीं आती है। जब उसे यह पूछा जाता है कि “अगर आ गई अचानक से तो फिर ये तार कपड़े सुखाने के लिए नहीं है।” वहीं बाद में दिखाया जाता है कि वह तार से कपड़े उठाने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक साथ काफी बिजली के तारे एक दूसरे से जुड़े हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान कपड़े सुखाने के लिए शख्स इसका इस्तेमाल कर रहा है।

Viral Video पर लोगों ने ली खूब चुटकी

@introvert_hu_ji X चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, “भारत वास्तव में बिगिनर्स के लिए नहीं है।” इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “यहां के लोग भी गजब करते हैं।” तो दूसरे ने कहा यह खतरनाक है। एक यूजर ने कहा, “इंडिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है।” तो दूसरे ने कहा, “इंडिया वाले कुछ भी कर सकते हैं।” एक यूजर लिखा गजब के लोग हैं भाई इंडिया में। एक फैन ने लिखा हे भगवान बड़ा टैलेंटेड है तो एक ने लिखा, ” मतलब इतना रिस्क कौन लेता है।” 27 दिसंबर को जारी किए गए इस वीडियो को 29000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026