---Advertisement---

Viral Video: पागलपन! चलती ट्रेन पर कूद-कूदकर नाचती लड़की को देख लोगों ने पकड़ा सिर, यूजर बोला ‘ जाहिल…’

Viral Video: ट्रेन की छत पर कूद-कूदकर डांस करती एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों ने सिर पकड़ लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 23, 2024 1:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आजकल कब किसका दिमाग खराब हो जाए और वो पागलपन वाली हरकत कर जाए कोई नहीं जानता है। सोशल मीडिया पर अजीबों-गरीब हरकतें करते हुए लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ये Viral Video इतने चौंका देने वाले होते हैं कि, कुछ पलों के लिए तो यकीन कर पाना मुश्किल होता है। एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो बांग्लादेश (Bangladesh Viral Video) का है। इस वीडियो में एक लड़की चलती हुई ट्रेन पर कूद-कूदकर डांस कर रही है। इस दौरान वह ना तो घबरा रही है और ना ही डर रही है। इस लड़की के स्टंट को जिसने भी देखा सिर पकड़ लिया। एक यूजर ने तो इसे जाहित तक करार दे दिया।

चलती ट्रेन की छत पर नाचती लड़की कैमरे में कैद

इस अतरंगी (Viral Video) को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की सूट-सलवार पहनकर चलती हुई ट्रेन पर दौड़ रही है। इस दौरान ये लंबी-लंबी छलांग भी लगा रही है और कूद-कूदकर डांस भी कर रही है। लड़की ऐसे डांस कर रही है मानों वह किसी स्टेज पर खड़ी हो। वीडियो में देखा जा सकता है कि, ट्रेन की रफ्तार काफी तेज है। आस-पास यात्री भी दिख रहे हैं। इस अजीब नजारे को किसी ने अपने फोन से दूर से ही रिकॉर्ड किया है। ये घटना कब और कहां की है इसकी कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh एक्स अकाउंट पर 23 नवंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर कुछ ही देर में 54 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई सारे यूजर्स के फनी कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर बांग्लादेश को जाहिल देश बता रहा है। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, “सच में लग रहा हैं कि, सबवे गेम देख रहा हूं”। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “यही होता है जब भांग ज्यादा पी लेते हैं”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026