---Advertisement---

Viral Video: जादुई स्पर्श! चीख-चीखकर रो रहे नवजात बच्चे को जैसे ही मां ने चूमा वैसे ही हुआ शांत, मन को सुकून दे रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर मां और नवजात बच्चे का एक वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है। इसमें मां अपने बच्चे को जैसे ही चूमती है वो शांत हो जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 2, 2025 5:44 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मां और बच्चे के बीच की केमिस्ट्री को सभी जानते हैं, लेकिन आज देख भी लीजिए। दरअसल, सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो ने लोगों को प्रतिक्रिया देने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो में एक नवजात बच्चे को दिखाया गया है। वह पैदा होने के बाद काफी रो रहा है, लेकिन जैसे ही नर्स उसे उसकी मां के पास ले जाती है और मां इस बच्चे को छूती है वैसे ही एक चमत्कार होता है और बच्चा चुप जाता है। बिना कुछ कहे -समाझाए मात्र छूने भर से ही बच्चा चुप हो गया। ये Viral Video लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

कैमरे में कैद हुआ सबसे अनमोल पल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपलोड किया गया है। वीडियो को Dr. Sheetal yadav नाम के यूजर ने शेयर किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, बच्चा मां की पहली Kiss से ही शांत हो गया मां का स्पर्श ही काफी है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, बच्चा काफी रो रहा है। इसलिए नर्स उसे उसकी मां की तरफ लेकर जा रही है। जैसे ही महिला अपने बच्चे को चूमती है वह चमत्कारी रुप से शांत हो जाता है। अभी तक जो बच्चा चीख-चीखकर रो रहा था वो अचानक से शांत हो गया। बच्चे पर उसकी मां का जादुई स्पर्श काम कर गया है। शायद यही कारण है कि, वह चुप हो गया है।

Viral Video देख यूजर्स क्या बोल रहे?

इस अनुभव और प्यार को शब्दों में बयां कर पाना काफी मुश्किल है। लेकिन बच्चे और मां के बीच बहुत ही अच्छा बॉन्ड दिख रहा है। इस वायरल वीडियो को 2 जनवरी यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर अभी तक 1 लाख 11 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। “ मां तो मां होती है उसका दर्जा कोई नहीं ले सकता है”। वहीं, दूसरा यूजर लिखत है कि,” बस ये ही रिश्ता सबसे बड़ा रिश्ता है”। वहीं, तीसरा यूजर लिखता है कि, “दुनिया का सबसे अनमोल पल”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026