---Advertisement---

Viral Video: महाघोटला! चलते राहगीरों से पैसे ऐंठने का बच्चों ने निकाला अचूक जुगाड़, वीडियो देख आ जाएगा गुस्सा

Viral Video: सोशल मीडिया पर कुछ बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह सड़क पर चलते लोगों से पैसे ऐंठ रहे हैं। बच्चों की हरकत को देख यूजर्स को गुस्सा आ गया है। इसके साथ ही कुछ लोग तो इसे स्कैम बता रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 6, 2025 2:43 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आपने लोगों को बेवकूफ बनाकर या फिर जबरदस्ती करके पैसे वसूलते हुए तो खूब देखा होगा, लेकिन अब बच्चों को भी देख लीजिए। पढ़ने -लिखने की उम्र में ये जिस तरह से सड़क पर आते-जाते लोगों के साथ होशियारी दिखाते हुए पैसे वसूल रहे हैं। उसे देख कुछ यूजर्स को गुस्सा आ गया है। यही वजह है कि, ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इतना ज्यादा देखा जा रहा है। पैसे वसूलने का जो रास्ता बच्चों ने चुना है, उसे देख आपका सिर घूम जाएगा।

बच्चों ने पैसे ऐंठने का निकाला अनोखा तरीका

आपको बता दें, इस हैरान करने वाले बच्चों के Viral Video को Vishal नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया है।

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘ये भी नया स्कैम हो रहा है भारत में ब्रो’। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बाइक चालक के सामने अचानक से कुछ बच्चे साइकिल को फेंक देते हैं। इस साइकिल को देखकर लग रहा है कि, शायद यह टूटी हुई है। बाइक चालक जैसे ही अपनी गाड़ी को रोकता है वैसे ही एक-एक करके कई सारे बच्चे सामने आ जाते हैं और चिल्लाते हुए बोलने लग जाते है कि, टक्कर मार दी और उनकी साइकिल को तोड़ दिया है। इस दौरान बाइक चालक लगातार इन बच्चों को बता रहा है कि, उसने ऐसा कुछ नही किया है ये तो पहले से ही टूटी थी। लेकिन बच्चों का ग्रुप ये बात मानने को तैयार नहीं है और पैसों की मांग करने लगा। जब ये पूरी घटना हो रही थी तो सामने से किसी इस वीडियो को रिकॉर्ड कर लिया।

Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

बच्चों के द्वारा की जा रही इस हरकत के वायरल वीडियो को देखकर अधिकतर यूजर्स इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं। ये घटना कब और कहां की है, इसका सत्यता की हम पुष्टी नहीं करते हैं। लेकिन इसे देख यूजर्स को गुस्सा आ गया है। एक यूजर लिखता है कि, ‘ये फ्यूचर के क्रिमनल हैं… इन्हें छोड़ना मत’। दूसरा लिखता है कि, ‘कान के नीचे 10 थप्पड़ से कम नहीं पड़ना चाहिए’। तीसरा लिखता है कि, ‘एक झापड़ पड़ते ही सारे भाग जाते’। वहीं, काफी यूजर इस वायरल वीडियो को झूठा बता रहे हैं। ये वीडियो 5 फरवरी को X पर अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026