---Advertisement---

Viral Video: स्कूल के अंदर घुसकर मासूम बच्चे की आदमी ने की भयंकर पिटाई, हालत देख खौफ में लोग

Viral Video:  सोशल मीडिया पर स्कूल में घुसकर छात्र की पिटाई करते एक आदमी का वीडियो तेजी से नायरल हो रहा है। इस घटना को देख लोग अब सवाल उठाने लगे हैं। ये घटना बिहार के गोपालगंज की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 29, 2026 1:39 अपराह्न | Updated: जुलाई 29, 2026 2:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  बिहार के गोपालगंज में एक बेहद शर्मनाक और डरावनी घटना सामने आयी है। यहां पर  स्कूल के अंदर घुसकर एक टीचर ने बच्चे को बुरी तरह से पीटा है।  बाहरी आदमी की स्कूल परिसर में की गई  ये हरकत लोगों को सोच में भी डाल रही है और डरा भी रही है। हैरानी की बात ये है कि, जब मासूम बच्चे को स्कूल में घुसकर आदमी पीट रही थी तो वहां पर मौजूद लोगों के तमाम विरोध करने के बाद भी वो नहीं रुका। इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है।  खबरों की मानें तो  बच्चे को पीट रहा आदमी रिटायर्ड टीचर है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्कूल के अंदर छात्र की बेरहमी से पिटाई

स्कूल के अंदर मासूम बच्चे की पिटाई करते आदमी के वायरल वीडियो को Sadan Singh Rajput नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है , ‘बिहार के सरकारी स्कूल में दबंगई! छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल गोपालगंज में सरकारी स्कूल के अंदर दबंगई का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।

देखें वीडियो

शिक्षा मंत्री के गृह जिले के थावे प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्यारेपुर में कथित भूमिदाता पर विद्यालय परिसर में घुसकर एक छात्र की पिटाई करने का आरोप लगा है।’  वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी के द्वारा स्कूल के अंदर घुसकर मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई की जा रही है। आस-पास मौजूद लोग उसका विरोध कर रहे हैं वो ना तो मान रहा है किसी कि, और ना ही सुन रहा है।

Viral Video पर स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

ये घटना गोपालगंज के थावे प्रखंड स्थित प्यारेपुर सरकारी स्कूल की बताई  जा रही है। वहीं, आरोपी का नाम चंदेश्वर चौबे बताया जा रहा है। इस घटना के वायरल होने के बाद अभी तक जिला शिक्षा पदाधिकारी या स्कूल प्रबंधन के दवारा कोई भी एक्शन नहीं लिया गया है। यही वजह है कि, इस घटना  स्थानीय लोग खुलकर विरोध कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

सितम्बर 13, 2026

Viral Video

सितम्बर 12, 2026

Varanasi Viral Video

सितम्बर 12, 2026

Viral Video:

सितम्बर 12, 2026

Elvish Yadav

सितम्बर 12, 2026

Salman Khan

सितम्बर 12, 2026