---Advertisement---

Viral Video: नदी में डूब रही गाय को बचाने के लिए गहरे पानी में कूदे आदमी, देखें फिर क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर गाय को बचाते कुछ आदमियों का वीडियो वायरल हो रहा है। गाय पानी में डूब रही थी। तभी वहां पर पहुंचे लोगों ने अपनी जान की बाजी लगा दी।ये वायरल वीडियो दिल को छू रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 26, 2025 2:48 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान तो सभी हैं, लेकिन इंसानियत कहीं-कहीं देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पानी में डूब रही गाय को बचाने के लिए एक साथ कई सारे लोगों ने गहरी नदी में छलांग लगा दी। इन लोगों ने अपनी जिंदगी की जरा भी परवाह नहीं की है। जिस तरह से वो गौ माता को बचा रहे हैं। उसे देखने के बाद लोगों का दिल खुश हो गया है वो उनकी तारीफ कर रहे हैं।

गौ माता को बचाने के लिए युवकों ने लगाई जान की बाजी

इस Viral Video को Kreately.in नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। गौ माता को बचाते लोगों का ये वीडियो कब और कहां का है ?

इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इस Viral Video को लेकर कहा जा रहा है कि, ये पंजाब के कोटला हाइड्रोपावर हाउस के टरबाइन की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, नदी में एक गाय तेज बहाव के साथ बहती हुई जा रही है वो इसमें डूब रही है। जैसे ही लोग उसे देखते हैं तो वो बिना अपनी जान की परवाह किए पानी में उतर जाते हैं। इसके बाद रस्सी की मदद से बेसुध हो चुकी गौ माता की जान बचाते हैं। तमाम कोशिशों के बाद गौ माता को बचा लिया जाता है। पानी काफी गहरा था। जिसकी वजह से गाय की हालत खराब हो जाती है। लेकिन अंत में वो बच जाती है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे तारीफ

गाय को बचाने वाले इन फरिश्तों को जिसने भी देखा वो तारीफ करने पर मजबूर हो गया है। इस वायरल वीडियो को एक्स पर 25ल अगस्त को अपलोड किया गया था। इस पर 2 लाख 55 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ये रियल हीरो हैं। दूसरा लिखता है, इन सभी लोगों को देखकर गर्व हो रहा है। तीसरा लिखता है, इन सभी लोगों ने बहुत ही अच्छा काम किया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 15, 2026

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Viral Video

जुलाई 15, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026