---Advertisement---

Viral Video: घड़े में फंसी गाय को बचाने के लिए आदमी ने कर दिया जमीन-आसमान एक! देखें फिर क्या हुआ?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो वायरल हो रहहा है। वो गौ माता की जान बचा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स आदमी की तारीफ कर रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 22, 2025 2:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान हो या फिर दुनिया का कोई अन्य जीव हो जब भी इन पर मुसीबत आती है तो, ईश्वर किसी ना किसी को फरिश्ता बनाकर भेज देता है। ये बात तो आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन अब अपनी आंखों से इसे देख भी लीजिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक गौ माता की गर्दन घड़े में फंस जाती है। जिसकी वजह से गाय काफी परेशान होती है। गाय को बचाने के लिए वहां पर मौजूद आदमी अपनी पूरी ताकत झोंक देता है। अब इसी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

घड़े में फंसी गाय को आदमी ने बचाया

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Annu नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, “इसी लिए लोग कहते हैं भरोसा रखो। ” वीडियो में देखा जा सकता है कि, गाय की गर्दन जब घड़े में फंस जाती है तो वो तड़प उठती है। गाय को परेशान देख आदमी एक फावड़े से घड़े पर बार-बार वार करता है और मिट्टी के घड़े को फोड़ देता है। इस तरह वो गौ माता की जान बचा लेता है। अब इसी घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स ईश्वर का धन्यवाद कर रहे हैं।

Viral Video यूजर्स को कर रहा भावुक

गाय की जान बचाते इस आदमी के वायरल वीडियो को एक्स पर 21 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 3 लाख 47 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “जिसका कोई नहीं होता उसका खुदा होता है और खुदा कभी किसी को भी अकेला नहीं छोड़ता”। दूसरा लिखता है, “कभी-कभी मदद वहीं से मिलती है जहां से उम्मीद भी नहीं होती.. ऊपर वाला देर करता है, पर भेजता सही वक्त पर ही है”। तीसरा लिखता है, “भगवान हर जगह प्राप्त है किसी न किसी रूप में।”

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026

Aditi Rao Hydari

अक्टूबर 28, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026