---Advertisement---

Viral Video: मर्दानगी! कई मंजिला इमारत पर पेंट कर रहा लड़का हुआ अचेत, साथी ने हिम्मत दिखाते हुए जान पर खेलकर रस्सी से उतारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पेंटर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह रस्सी की मदद से अचेत हुए अपने साथी को उतारते हुए दिख रहा है। ये वीडियो काफी विचलति करने वाला है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 26, 2025 2:16 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 26, 2025 4:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: घरों पर सुंदर पेंट करके इन्हें खूबसूरत बनाने वाले मजदूरों की जिंदगी पर बहुत ही कम लोगों का ध्यान जाता है। पेट की भूख शांत करने और जरुरतों को पूरा करने के लिए इन्हें आए दिन जान को हथेली पर रखकर काम करना पड़ता है। ये आपको इस वायरल वीडियो में भी देखने को मिल जाएगा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक Painter रस्सी पर अचेत पड़े अपनी साथी को बचाता हुआ दिख रहा है। दरअसल, वह कई मंजिला बिल्डिंग पर लटका हुआ है और अपने साथी की जान बचाने के लिए अपने कंधे पर उसे डालकर लेकर जा रहा है।

पेंटर ने जानकर पर खेलकर साथी को बचाया

सोशल मीडिया पर facebook से लेकर Instagram पर एक वीडियो छाया हुआ है। इसमें एक पेंटर कई मंजिला इमारत पर रस्सी की मदद से अचेत पड़े साथी को उतारता हुआ दिख रहा है।

Watch Post

इस पेंटर के साथ दिख रहे अन्य लड़के को क्या हुआ है? इसकी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन वह रस्सी से बंधी सीढ़ी पर बेसुध पड़ा हुआ है। उसे बिल्कुल भी होश नहीं है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसका साथी अपनी जान की बाजी लगाकार अपने कंधे पर डालकर उसे नीचे उतार रहा है। ये काम वह काफी हिम्मत दिखाते हुए कह रहा है, क्योंकि जरा सी चूक दोनों की जान पर भारी पड़ सकती है। ये घटना कब और कहां की है? इसे लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसे सोशल मीडिया के अलग-अलग अकाउंट्स पर मौजूद खबर को देखते हुए लगता है कि, ये बांग्लादेश की है।

Video Credit: King Of Trick

Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर sahilpainter2024 नाम के अकाउंट पर एक दिन पहले ही अपलोड किया गया है। इस पर अभी तक 44000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘किसी में इतना जिगरा नहीं जो ऊपर चढ़कर उसकी मदद कर दे, सब नामर्द हैं क्या?’ दूसरा लिखता है, ‘हम मर्द हैं हमारे साथ ऐसा ही होता है’। तीसरा लिखता है कि, ‘बहुत गलत है मदद करना चाहिए थी।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026