---Advertisement---

Viral Video: ‘मेहरबानी नहीं..’ थिएटर में नहीं चली Mission: Impossible फिल्म तो महिला ने मचाया उत्पात, देखें कैसे INOX Movies की लगाई वाट

Viral Video: थिएटर में Mission: Impossible - The Final Reckoning’ नहीं चली तो महिला सहित तमाम लोगों ने INOX Movies के थिएटर में बवाल मचाया। रिफंड को लेकर हुए इस विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 26, 2025 12:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: टॉम क्रूज की ‘मिशन इम्पॉसिबल 8’ फिल्म रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के सभी पार्ट्स काफी पसंद किए गए हैं। भारतीयों में इस हॉलीवुड फिल्म का काफी क्रेज देखने को मिलता है। इसी क्रेज से जुड़ा हुआ एक वीडियो Social Media पर वायरल हो रहा है। इसमें INOX Movies के थिएटर में काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब ये नहीं चली तो लोगों ने रिफंड के लिए सिनेमा हॉल में बवाल मचाना शुरु कर दिया। इस दौरान एक महिला की स्टाफ के साथ काफी तीखी बहस हुई है। इसका वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इसमें वह बोल रही है कि, रिंफड करके कोई मेहरबानी नहीं करोगे।

Tom Cruise की Mission: Impossible – The Final Reckoning फिल्म देखने के लिए हुआ भयंकर विवाद

थिएटर में तकनीकी खराबी के कारण Mission: Impossible – The Final Reckoning फिल्म ना चलने पर दर्शकों को काफी गुस्सा आ गया और वो स्टाफ से रिफंड की मांग करने लगे हैं।

Watch Video

इसके साथ ही जो उन्होंने महंगे पॉपकॉर्न खरीदे थे उनके पैसे भी मांगने लगे। ये वायरल वीडियो Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि,आईनॉक्स आर-सिटी में देर रात ‘मिशन इम्पॉसिबल’ का शो देखने गए दर्शकों ने करीब 40 मिनट तक शो के चलने का इंताजर किया लेकिन जब वो नहीं चला तो उन्होंने हंगामा करना शुरु कर दिया है। इस दौरान एक महिला से थिएटर स्टाफ से काफी तीखी बहस हुई है। स्टाफ लगातार बोलता रहा कि, उनके पास कोई ऑपरेटर है। तकनीकी समस्या का जैसे ही उन्होंने हवाला दिया वैसे ही भीड़ भड़क गई और रिफंड मागने लगी। इस दौरान पॉपकॉर्न को लेकर भी काफी तीखी बहस हुई।

Viral Video पर यूजर्स का रिएक्शन

इस Viral Video को एक्स पर 25 मई को अपलोड किया गया था। इस पर 6 लाख 36 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, वहीं कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘कुछ समय बाद ओटीटी इन सिनेमाघरों का सारा एटीट्यूट निकल देगा’। दूसरा लिखता है, ‘ये कंपनी वाले बस लोगों का काटने में रहते है’। तीसरा लिखता है, ‘अभी बस तीन गुना भरपाई हो जाए तो शांत हो जाएंगे, सारी लड़ाई पैसे की है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026