---Advertisement---

Viral Video: चमत्कार! चलती बसों के बीच में फंसे आदमी का क्या हुआ हाल, वीडियो देख यूजर्स के मुंह को आ रहा कलेजा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है। इसमें एक आदमी दो बसों के बीच में फंस जाता है और हादसे का शिकार हो जाता है। इसके बाद जो होता है, उसे देखने के बाद यूजर्स को यकीन नहीं हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 9, 2025 11:29 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जब तक ईश्नवर नहीं चाहता तब-तक मौत नहीं आती है। ये बात हम सभी ने कभी ना कभी जरुर सुनी है। यही वजह है कि, कुछ लोगों को मौत छूते हुए निकल जाती है। आज के वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। दरअसल, एक आदमी बस के बीच में फंस जाता है और दूसरी Bus उसे पूरी तरह से दबा देती है। लेकिन उसके बाद भी वह चमत्कारी रुप से बच जाता है। अब यही Viral Video बार-बार देखा जा रहा है।

दो बसों के बीच फंसे आदमी के साथ हुआ चमत्कार

सोशल मीडिया पर ये खौफनाक Viral Video काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक आदमी दर्दनाक हादसे का शिकार होते-होते बचा है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का सड़क को क्रोस करता है। सामने की तरफ एक बस खड़ी होती है। तभी पीछे से दूसरी बस आ जाती है। इन दोनों बसों के बीच में लड़का बुरी तरह से दब जाता है। खड़ी बस के पास से निकल रही दूसरी बस उसे रगड़ते हुआ आगे निकल जाती है। हादसे का शिकार होने के बाद आदमी जमीन पर गिर जाता है। कुछ पलों के लिए तो ये लगता है कि, शायद वो नहीं बचा। लेकिन तभी वह हैरतअंगेज तरीके से जमीन से जिंदा उठा जाता है। आदमी को चमत्कारी रुप से बचता हुआ देख आस-पास के लोग दंग रहे जाते हैं।

Viral Video देख यूजर बोला -दूसरा जीवन मिला है

ये Bus Accident Viral Video कब और कहां का है, इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसे तीन दिन पहले ही yehisonramirez1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया था। इस वायरल वीडियो पर 9000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “दूसरा जीवन मिला है”। दूसरा यूजर लिखता है कि, “मौत को चकमा”। तीसरा यूजर लिखता है कि, “वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि, बस ड्राइवर उसे मारना चाहता है”।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026