Viral Video: मॉर्डन नारी ने बीच सड़क पर पति का मार-मारकर बनाया भर्ता, बेशर्मी देख खौफ में मर्द समाज

Viral Video:  सोशल मीजिया पर पति को पीटती एक बीवी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना को देख लोग हैरान है। क्योंकि जब आदमी और औरत के बीच मारपीट चल रही थी तो वहां पर खड़े लोग सिर्फ तमाशा देख रहे थे। 

Viral Video

Picture Credit: Pappu Kr Paswan X

Viral Video:  पति और पत्नी की लड़ाई वैसे तो बेहद आम मानी जाती है। लेकिन जब ये घर से निकल कर सड़क पर आ जाए  तो आम नहीं रह जाती है। क्योंकि इसका पूरा आनंद वहां पर मौजूद भीड़ लेती है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पत्नी अपने पति को बीच रोड पर चप्पल से पीट रही है। बेचारा आदमी पहले तो शांत रहता है लेकिन बीवी के लगातार बढ़ते प्रहार के बाद वो भी पीटना शुरु कर देता है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, वहां पर मौजूद लोग इसे रोकने की जगह वीडियो बनाने लगते हैं। अब यही घटना इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है।

रिक्शे पर बैठी बीवी ने पति को चप्पल से पीटा

पति और पत्नी के बीच हुई इस मारपीट के वायरल वीडियो को Pappu Kr Paswan नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा है, ‘बीच सड़क पर पति पत्नी का वर्ल्ड वॉर चालू है।
बेचारा रिक्शा वाला मन ही मन भगवान को याद कर रहा है की बस किराया मिल जाए प्रभु, तलाक के गवाही मत बनाना।ट

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, बीवी रिक्शा पर बैठी हुई है और थोड़ी बहस के बाद पति पर चप्पल निकालकर वार करने लगती है। महिला एक साथ कई सारी चप्पलें पति पर मारती जाती है। जिसके बाद आदमी को गुस्सा आ जाता है और वो भी बीवी को पीटना शुरु कर देता है। इस दौरान रिक्शे वाला और आस-पास खड़े लोग खामोश रहते हैं।

Viral Video देख यूजर्स हुए हैरान

पिटाई का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन  इसे एक्स पर 23 मई 2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 1 लाख 27 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘बहुत ही जाहिल लोग हैं बीच सड़क पर लड़ रहे हैं कोई बात थी तो घर पर निबटा लेता’ । दूसरा लिखता है, ‘ये वीडियो कौन बना रहा है और वो भी ड्रोन से’। तीसरा लिखता है , ‘ये गर्मी का असर है’। वहीं, काफी लोगों का कहना है कि, रिक्शा वाला सोच रहा होगा कि, कि, आज गलत यात्री चढ़ा लिया बस किसी तरह किराया मिल जाए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version