---Advertisement---

Viral Video: ‘मेरे पेड से ज्यादा पेपर लीक…’ असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के मंत्री की बेटी भी उतरी बगावत पर, नीट प्रोटेस्ट वीडियो का इंटरनेट पर हड़कंप

Viral Video: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के मंत्री की बेटी भी धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ बगावत पर उतर गई और ऐसे में किस तरह से असम सरकार ने मामले को संभाला है। आइए जानते हैं क्यों बवाल मचा हुआ है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2026 4:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: नीट पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा सौंप दिया है। इस सबके बीच इस विरोध प्रदर्शन से असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा सरकार के मंत्री की बेटी के शामिल होने की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। कथित तौर पर इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर पॉलिटिक्स की गलियों में एक तीखे सवाल को जन्म दिया है। जहां कथित तौर पर असम सरकार के मंत्री की बेटी यह कहते हुए नजर आती है कि मेरे पेड से ज्यादा पेपर लीक हो रहे हैं।

क्या बोल गई Viral Video में असम सरकार के मंत्री की बेटी

वायरल वीडियो को सचिन गुप्ता ने एक चैनल से शेयर करते हुए कहा, हिमंत बिस्वा सरमा के मंत्री की बेटी भी असम में धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रही है। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि कथित तौर पर यह लड़की कोई और नहीं असम सरकार के वरिष्ठ मंत्री केशव की बेटी है जिन्होंने सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ बयान दिए थे। वीडियो में लड़की यह कहती नज़र आती है कि यह राष्ट्र का मुद्दा है और उन्हें इस बात का काफी बुरा लग रहा है।

इस तरह सीएम सरमा के मंत्री की बेटी आई सुर्खियों में

धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में कथित तौर पर दिबिसा महंता शिक्षा व्यवस्था और लगातार हो रहे पेपर लीक पर तंज करती हुई नजर आ रही है। वह कहती है कि वह जस्टिस के लिए खड़ी है जिन्होंने एग्जाम की वजह से अपनी जान गंवा दिए हैं उनकी फैमिली और उनके चाहने वालों के दुख को नहीं समझा जा सकता है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने वायरल वीडियो को देख क्या कहा

वहीं इस सबके बीच अब कहा जा रहा है कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने वायरल वीडियो पर रिएक्ट किया और उन्होंने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन की वजह से मंत्री केशव महंता पर हमला या उन्हें ट्रोल नहीं किया जाना चाहिए जरूरी नहीं कि बेटी अपने पिता की ही राजनीतिक विचारधारा पर चले। बालिग होने के बाद बच्चों के फैसले और विचारों के लिए माता-पिता को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि छात्रा द्वारा दिए गए बयानों से वह सहमत नहीं है और जब वह अगली बार उनसे मिलेंगे तो इस बारे में उनसे बात करेंगे।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

INDIA bloc Rally

अक्टूबर 28, 2026