---Advertisement---

Viral Video: बेटे को तलवार लेकर मारने आए बदमाशों को मां ने दौड़ाया, यूजर बोला- ‘क्या गुंडा बनेगा रे तू’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गुंडों को मां ने भगा दिया है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 19, 2024 4:04 अपराह्न

Viral Video maa
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मां अपने बच्चों के लिए पूरी दुनिया से लड़ जाती है. उसके लिए वह सब कुछ कर जाती है जिसके, बारे में लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. यही वजह है की मां को दुनिया का सबसे बड़ा योद्धा कहा जाता है. यह बात तो हम सभी जानते हैं कि, मां अपनी औलाद के लिए कुछ भी कर जाती है. लेकिन आज इस वायरल वीडियो के जरिए आप यह भी देख लीजिए . दरअसल, एक मां अपने बेटे को गुंडो से बचाने के लिए उन्हीं से ही भिड़ जाती है और अपने बेटे को बचा लेती है.

मां ने गुंडों से बचाई बेटे की जान

इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक बहादुर मां को दिखाया गया है .जब इसके बेटे को कुछ लोग तलवार लेकर मारने आते हैं तो यह इन बदमाशों को पत्थर से मारने के लिए दौड़ पड़ती है.

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया . इसके साथ-साथ जानकारी देते हुए लिखा गया है कि,” एक शख्स ने बेटे पर हमला किया, मां हाथ में पत्थर लेकर उसके पीछे दौड़ी, मां ने अपनी जान जोखिम में डालकर बेटे के लिए गुंडे को भगाया, कोल्हापुर महाराष्ट्र”।

वीडियो में देखा जा सकता है एक लड़का बाइक पर बैठा हुआ है. उसकी मां उसके पास खड़ी हुई है तभी कुछ युवक दूसरी बाइक से आते हैं और तलवार लेकर लड़के पर हमला कर देते हैं. अपने बेटे पर हमला होता देख मां को भयंकर गुस्सा आ जाता है और वह साइड में पड़े हुए पत्थर को उठाकर गुंडो की तरफ फेंक देती है औ अपने बेटे का बचाव करती है .मां की बहादुरी को देखकर यह गुंडे वहां से भाग जाते हैं.

Viral Video देख यूजर्स मां की कर रहे तारीफ

यह महिला अपने बेटे की जान को बचा लेती है. इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स इस बहादुर मां को सैल्यूट कर रहे हैं और बोल रहे हैं की मां दुनिया की सबसे बड़ी योद्धा है. इस तरह यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो पर कई सारे व्यूज आ चुके हैं. इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, क्या गुंडा बनेगा रे तू. इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026