---Advertisement---

Viral Video: सैल्यूट! सास-बहू ने मजनू को सिखाया सबक, बीच सड़क पर बाल पकड़कर मारी लातें

Viral Video: सास-बहू ने छेड़ रहे लड़को को पीटा। वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 11, 2024 6:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश में सास और बहू ने मिलकर एक मनचले को जमकर पीटा। दरअसल, ये इन दोनों महिलाओं को काफी दिनों से परेशान कर रहा था, जिसके बाद इन्होंने मिलकर इस लड़के को पीट दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस Viral Video को देख लोग इन सास और बहू की खूब तारीफ कर रहे हैं।

सास-बहू ने मनचले को पीटा

इस Viral Video को JOURNALIST ASHOK_PAL नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “जालौन में छींटाकसी और छेड़खानी से परेशान महिलाओं ने मजनू की चप्पलों से की पिटाई, महिला फोन कर कई दिनों से परेशान कर रहा था युवक, सास-बहू ने युवक को मिलने के बहाने बुलाकर बीच सड़क पर की जूतमपैजार किया पुलिस के हवाले।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला ने युवक के बाल पकड़े हुए है और उसे पीट रही है। इस दौरान वह इस पर लात मारती हुई भी दिख रही है। इसके साथ ही दूसरी महिला बता रही है कि, किस तरह से ये उसे तंग कर रहा था। आस-पास काफी सारी भीड़ नजर आ रही है। ये सभी लोग सास और बहू के इस एक्शन को देख रहे हैं। युवक चुपचाप खड़ा है और पीट रहा है।

Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

इस वीडियो को एक्स पर 10 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 2800 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। JALAUN POLICE ने भी एक्स पर इस वीडियो के एक्शन से जुड़ी वीडियो को शेयर किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा है कि, थाना उरई क्षेत्रान्तर्गत एक युवक द्वारा एक महिला को फोन करके परेशान करने के संबन्ध में वादिया के तहरीर के आधार पर थाना उरई में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर, आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही के संबन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर(उरई) द्वारा दी गयी बाइट ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026