---Advertisement---

Viral Video: बेटी के ससुर के साथ भागी 7 बच्चों की अम्मा, पति का दर्द सुनकर रिश्तों से हमेशा के लिए उठ जाएगा भरोसा

Viral Video: सोशल  मीडिया पर एक आदमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उसका आरोप है कि, पत्नी अपने समधी के साथ भाग गई है। दोनों के सeत बच्चे हैं। ये घटना उत्तर प्रदेश के कौशम्बी जिले की बताई जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 17, 2026 1:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश के कौशम्बी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक आदमी ने अपनी  बीवी के समधी के साथ भागने का खुलासा किया है। इसके साथ ही बताया है कि, वो उसे मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि, उसके सात बच्चे हैं। लेकिन बीवी बिना किसी शर्मलाज के बेटी के ससुर के साथ भाग गई है। पीड़ित ने केस भी दर्ज कराया है। ये घटना कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़ित आदमी का नाम इंद्रराज है। वहीं, समधी का नाम राकेश हैं। पति ने अपना दर्द मीडिया के सामने बयां किया है। अब इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

7 बच्चों की मां समधी के साथ भागी

पीड़ित आदमी के वायरल वीडियो को एक्स पर Shahnawaz(News24) नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानाकरी देते हुए लिखा है कि, ‘यूपी: कौशाम्बी में 7 बच्चों की मां अपने बेटी के ससुर यानी अपने समधी राकेश के साथ फरार हो गई।

देखें वीडियो

महिला की बेटी का विवाह 3 माह पूर्व राकेश के बेटे से हुआ था। राकेश का बेटे की ससुराल में आना जाना था। महिला के पति इंद्रजीत ने पुलिस थाने में शिकायत देकर पत्नी को समधी के चंगुल से छुड़ाने की गुहार लगाई है। महिला के पति की बाइट…।’ आदमी समधी और बीवी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए जान का खतरा भी बता रहा है।

Viral Video पर पुलिस की कार्रवाही

दैनिक भास्कर में छपी खबरे की माने तो पीड़ित ने खुलासा किया है कि, तीन दिन पहले उनकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गईं। काफी तलाश के बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पत्नी अपने समधी राकेश के साथ एक होटल में ठहरी हुई हैं। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इसके साथ ही आदमी ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्द की है। वहीं,  थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया कि ‘शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी’।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lock Upp 2

जुलाई 17, 2026

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

Akansha Chamola

जुलाई 17, 2026

Aamir Khan

जुलाई 17, 2026

Health Tips

जुलाई 17, 2026

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026