---Advertisement---

Viral Video: मां पर चढ़ा रील बनाने का चस्का, नाच-नाच कर फोड़ डाला बच्चे का सिर, यूजर बोला “बेवकूफ प्रजाति…

Viral Video: हाल में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें, मां पर रील बनाने का ऐसा चस्का चढ़ा कि उसने अपने ही बच्चे का सिर ही फोड़ डाला।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 21, 2024 5:08 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इन दिनों हर दूसरे इंसान के उपर सोशल मीडिया पर वायरल होने और अपनी वीडियोज डालने का शौक चढ़ा हुआ है। अब इसके लिए उन्हें अपनी या दूसरों की जान ही खतरें में क्यों न डालनी पड़े वह पीछे नहीं हटेंगे। इसी तरह का एक लेटेस्ट वीडियो (Viral Video) सामने आया है जिसमें एक औरत पर रील बनाने का ऐसा बुखार चढ़ा कि उसने अपने बच्चे का ही सिर फोड़ डाला। चलिए जानते हैं कैसे।

रील बनाने के चक्कर में मां ने ही फोड़ डाला बच्चे का सिर

हाल में Nishant नामक एक्स अकाउंट द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वायरल होती वीडियो में मां अपने बच्चे को कमर पर पकड़ लेती है और फिर वीडियो बनाने लगती है। वह औरत रील बनाने में इतना ज्यादा खो जाती है कि उसे अपने बच्चे का भी ध्यान नहीं रहता और वह नाचते-नाचते अपने बच्चे को ही गिरा देती है। वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि बच्चे के सिर पर दीवार से काफी ज्यादा तेज चोट लगी है। जिससे वह बिलक-बिलक कर रोने लगता है।

Viral Video देख उमड़ा यूजर्स का गुस्सा

इसी के साथ आपको बता दें, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया और जब लोगों ने इसे देखा वह सभी काफी ज्यादा भड़क उठे। इसी बीच एक यूजर ने वीडियो बनाती औरत को बेवकूफ कहा और लिखा “बेवकूफ़ प्रजाति है ये रील वाली” वहीं एक दुसरे यूजर ने रील बनाने को एक बीमारी ही बता डाला और कमेंट किया “ला इलाज़ बीमारी है ये कैंसर से भी खतरनाक है आने वाले समय मे एक आपदा का रूप लेगी ये रील ☹️।” यही नहीं के यूजर ने तो औरत की जमकर क्लास लगाई और लिखा “लाइलाज बीमारी, रील प्राणी , बच्चे की भी फिक्र नहीं है। इतना ही शौक है रील का तो बच्चे का रिस्क क्यों लेना!! अकेले उछलो बंदरिया की तरह।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

सितम्बर 1, 2026

Hardoi News

सितम्बर 1, 2026

Kareena Kapoor

सितम्बर 1, 2026

Badshah

सितम्बर 1, 2026

Hair Care

सितम्बर 1, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026