---Advertisement---

Viral Video: ताइवान में भूकंप के बीच नवजात बच्चों की जान बचाने के लिए संघर्ष करती नजर आई नर्सें, देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

Viral Video: ताइवान में 3 अप्रैल को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया और इसमें जान-माल की काफी क्षति हुई। इस भूकंप में 100 से ज्यादा इमारत ताश के पत्तों की तरह गिर गई और टनल को नुकसान पहुंचा। इस भूकंप ने चारों तरफ अफरातफरी मचा दी। भीषण भूकंप में लगभग 600 से ज्यादा लोग फंसे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 5, 2024 5:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ताइवान में 3 अप्रैल को 7.5 तीव्रता का भूकंप आया और इसमें जान-माल की काफी क्षति हुई। इस भूकंप में 100 से ज्यादा इमारत ताश के पत्तों की तरह गिर गई और टनल को नुकसान पहुंचा। इस भूकंप ने चारों तरफ अफरातफरी मचा दी। भीषण भूकंप में लगभग 600 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं वहीं मौत की भी खबरें आई। इस सबके बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसे देखने के बाद लोग इमोशनल हो रहे हैं। वीडियो में कुछ नर्स ने जिस तरह दरियादिली दिखाई है उसे देखने के बाद लोग इस वीडियो को सलाम ठोक रहे हैं।

नर्सों ने जीता लोगों का दिल

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ नर्स ताइवान में न्यूबॉर्न बेबी की जान बचाने के लिए अपनी जान को रिस्क पर डाल देती हैं। जहां वीडियो में आप देख सकते हैं कि भूकंप के तेज झटके से सब कुछ हिल रहा है लेकिन ये नर्स अपनी जान की परवाह नहीं करती है और न्यूबॉर्न को लेकर संघर्ष में जुटीं है। हर तरफ हलचल मची हुई है और यह नर्स न्यूबॉर्न की देखभाल कर रही हैं। नसों की दरियादिली देखने के बाद यूजर्स का दिल पिघल गया है और उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो देख इमोशनल हो रहे हैं फैंस

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 79000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा इन नसों के लिए सम्मान तो दूसरे ने कहा खूब रिस्पेक्ट। एक यूजर ने लिखा भगवान आप लोगों आशीर्वाद दे तो एक ने कहा आप लोगों को दुआ जरूर मिलेगी। एक यूजर ने कहा ताइवान में इंसानियत अभी भी जिंदा है। एक यूजर ने इस वीडियो को देखते हुए इमोशनल होकर कहा भगवान सबकी रक्षा करता है। फिलहाल इस वीडियो ने लोगों को इमोशनल कर दिया है जिस तरह नर्स बच्चों की जान बचाने के लिए संघर्ष कर रही है वह वाकई दिल जीतने लायक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026