---Advertisement---

Taiwan Earthquake Viral Video: ताइवान में 7.5 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, कई जगहों पर पत्तों की तरह ढेर हुई इमारत; वीडियो देख दहले लोग

Taiwan Earthquake Viral Video: बुधवार को ताइवान की सुबह अच्छी नही रही। आपको बता दें कि बुधवार यानि 3 अप्रैल 2024 को ताइवान में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 मापी गई। खबरों के अनुसार अभी तक इस भूकंप में 4 लोग अपनी ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 3, 2024 12:11 अपराह्न

Taiwan Earthquake Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Taiwan Earthquake Viral Video: बुधवार को ताइवान की सुबह अच्छी नही रही। आपको बता दें कि बुधवार यानि 3 अप्रैल 2024 को ताइवान में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 मापी गई। खबरों के अनुसार अभी तक इस भूकंप में 4 लोग अपनी जान गवां चुके है। वहीं 50 लोगों से अधिक के घायल होने की खबर आ रही है।

भूकंप से कापा ताइवान

रॉयटर्स रिपोर्ट के मुताबिक ताइवान के पास समुद्र में 7.5 की प्रारंभिक तीव्रता वाला एक बहुत ही उथला भूकंप आया। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी होने के बाद जापान ने ओकिनावा के दक्षिणी प्रान्त के तटीय क्षेत्रों के लिए निकासी सलाह जारी की है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, जापान के दक्षिण-पश्चिमी तट के बड़े क्षेत्रों तक 3 मीटर तक की सुनामी लहरें पहुंचने की आशंका है। बता दें कि भूकंप इतना तेज था कि कई इमारतें तो पूरी तरह से तबाह हो गई। और बाकी 45 डिग्री की कौन पर झुक गई।

वीडियो में दिखी भूकंप की झलक

@viralbhayani ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ताइवान में आए भूकंप से जुरी एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भूकंप इतना तेज था कि पुल पर गाड़ियां तेजी से हिल रही थी। इसके अलावा भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि मेट्रो में बैठे लोग अपना संतुल्न नही बना पा रहे थे। गौरतलब है कि तीव्रता इतनी तेज थी कि कई इमारतें तो एक तरफ ही झुक गई। और कई तो पत्ते की तरह बिखर गए।

बिजली इंटरनेट सेवाएं हुई ठप

बता दें कि भूकंप आने के बाद से ही ताइवान के कई इलाकों में बिजली और इंटरनेंट गायब हो गए है। इंटरनेट मॉनिटरिंग ग्रुप नेटबलॉक्स के मुताबिक पूरे द्वीप पर इंटरनेट गायब हो गया है। खबरों के मुताबिक कई जगहों पर स्कूल और ऑफिस को भी बंद कर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026