---Advertisement---

Viral Video: हाय-हाय ये मजबूरी! महिला को कंधे पर बैठा कर, बच्चे को गोद में लिए खतरनाक पुल किया क्रोस, देख मुंह को आ रहा कलेजा

Viral Video: जानलेवा पानी का पुल क्रोस करता परिवार हुआ वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 28, 2024 12:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: लोगों को अकसर अपनी जिंदगी से शिकायत होती हैं, लेकिन इस धरती पर कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि, अपनी जान को जोखिम में डालकर जिंदगी और मौत की जंग हर रोज लड़ रहे हैं। इन लोगों की मुश्किल भरी जिंदगी को देखकर अकसर मुंह को कलेजा आ जाता है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। ये वीडियो इतना ज्यादा विचलित करने वाला है कि, देखने वालों की हालत खराब हो गई है। इस वीडियो में एक परिवार अपनी जिंदगी को जोखिम में डालकर बहते हुए पानी के पुल को क्रोस कर रहा है। ये इनकी मजबूरी और बेबसी के साथ जिंदा रहने की उम्मीद को दिखा रहा है।

जिंदगी और मौत की जंग लड़ता परिवार कैमरे में कैद

इस दिलदहला देने वाले वीडियो को P Pavan नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “वे अच्छी तरह जानते हैं कि गर्भवती महिला को कंधे पर उठाकर उफनती नदी को पार करना बहुत जोखिम भरा है। वे यह भी जानते हैं कि उसे अस्पताल न ले जाना भी उतना ही जोखिम भरा है। पिंजरीकोंडा गांव, अल्लूरी जिले में अडटेगला ब्लॉक, #आंध्रप्रदेश #आदिवासी जीवन महत्व।”

वीडियो में चार लोग दिख रहे हैं। आगे चल रहे आदमी के हाथ में बच्चा है वहीं, एक आदमी ने महिला को कंधे पर उठाया हुआ है वहीं, सबसे पीछे चल रही एक महिला के हाथ में कुछ सामान है। ये 5 जिंदगियां अपने आप को मौत के मुंह में डालकर जिंदगी को तलाश रही हैं। बेहते हुए तेज पानी में ये कर पाना वाकई में सोच से परे हैं। इन लोगों की जो भी हिम्मत को देख रहा है उसकी गले में ही सांस अटक जा रही है।

Viral Video मन विचलित कर रहा

ये Viral Video 27 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 3 लाख 71 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। इस वीडियो को एक यूजर बहुत ही दर्दनाक बता रहा है। वहीं, एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “नए भारत की यह तस्वीर देखकर मन विचलित हो जाता है आज, भी हमारे देश में दुरांचल के गांव में हालात सामान्य नहीं है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

अप्रैल 18, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026