---Advertisement---

Viral Video: अरे! कोई ऐसे भी सिर पर फ्रिज लादता है भला, इसकी गर्दन की मजबूती देख लोग हुए सन्न

Viral Video: सोशल मीडिया को वायरल वीडियोज का अड्डा भी कहा जाता है. यहां कुछ ऐसी वीडियोज भी आ जाती है हम हैरान हो जाते हैं और सोचने लगते हैं कि भला ऐसा भी होता है क्या. ऐसा ही एक हैरतअंगेज वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है जिसमें एक ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अक्टूबर 5, 2023 10:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया को वायरल वीडियोज का अड्डा भी कहा जाता है. यहां कुछ ऐसी वीडियोज भी आ जाती है हम हैरान हो जाते हैं और सोचने लगते हैं कि भला ऐसा भी होता है क्या. ऐसा ही एक हैरतअंगेज वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है जिसमें एक शख्स का अनोखी बेलेंसिंग का करतब देखकर लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नही हो रहा. वहीं इस वीडियो को देखकर लोग जमकर अपने रिएक्शंस भी शेयर कर रहे हैं. देखिए-

गर्दन को स्प्रींग बनाकर लाद लिया फ्रीज

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है जिसे देखकर यूजर्स भी दांतों तले उंगलिया चबाने पर मजबूर हो रहे हैं. इसमें एक शख्स अपने सिर पर फ्रीज रखकर साइकिल चलाता हुआ दिख रहा है, इस बीच उसने साइकिल को कई बार गोल-गोल भी घुमाया मगर फ्रीज ऐसे सिर पर टिका रहा जैसे वो कोई टोकरी हो. बीच में एक बार को ऐसा लग रहा है कि वो इंसान गिर जाएगा मगर इस बीच वो सीट से उतरकर बेलेंस बनाते हुए खड़े होकर पैडल मारने लगता है. वायरल हो रही यह वीडियो क्लिप अब हर जगह धमाल मचा रही है.

वायरल हो रहा है हैरतअंगेज वीडियो

खबरों की मानें तो यह अनोखा वीडियो न्यूयॉर्क का बताया जा रहा है जहां इस इंसान के अनोखे करतब देखकर लोग भी फोन निकाल कर वीडियो बनाने पर मजबूर हो गए. वहीं बता दें कि कुछ वक्त पहले ही इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @barstoolsports नाम के अकाउंट से  शेयर किया गया है. पोस्ट करने के बाद से इस पर 2.49 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है, यूजर्स भी इस पर दिल खोलकर अपने रिएक्शंस दे रहे हैं.

यूजर्स ने दिए गजब के रिएक्शंस

ट्रेंड कर रही इस वीडियो पर एक यूजर में हंसते हुए लिखा कि गर्दन है या लोहा तो वहीं एक अन्य ने  कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है. एक यूजर ने मजाकिया स्टाइल में वीडियो वाले इंसान की गर्दन की तारीफ करते हुए लिखा कि काश मेरा रिश्ता भी भैया की गर्दन की तरह मजबूत हो जाए. बता दें कि बैलेंसिंग का यह अनोखा वीडियो सभी को पसंद आ रहा है.  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Leave a Comment