---Advertisement---

Viral Video: Rose Day पर लड़कियों को छेड़ रहे दिलफेंक आशिकों की पुलिसवाले और फौजी ने ऐसे लगाई वाट, देख यूजर्स बोले ‘रुझान अच्छे हैं’

Viral Video: सोशल मीडिया पर Rose Day पर दीवाने हुए आशिकों के इलाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें लड़कियों को तंग कर रहे लड़कों को पुलिसवाले और फौजी ने पीटा है। इसे देखने के बाद यूजर्स मजेदार कमेेट कर रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 8, 2025 5:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आशिकों का महीना कहे जाने वाला फरवरी शुरु हो चुका है। इसके साथ ही 7 फरवरी से Valentine Day week का भी आगाज हो गया है। Rose Day से इस हफ्ते का आरंभ होता है। इस बीच रोज जे जुड़ा हुआ एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। इसमें कुछ दिलफेंक आशिक स्कूटी पर सवार लड़कियों को छेड़ रहे हैं। लेकिन तभी सड़क पर लड़कियों को तंग करते इन मनचलों के सामना पुलिसवाले और फौजी से हो जाता है। इसके बाद देश के ये रक्षक इन आशिकों का ऐसा भूत उतारते हैं कि, ये वीडियो वायरल हो जाता है।

Rose Day पर आशिकों का देश के रक्षकों ने उतारा भूत

ये वायरल वीडियो Content Creator के द्वारा मनोरंजन के लिए बनाया गया है। इसे देखने के बाद यूजर्स को हंसी आ रही है।

Watch Post

इस Funny Video को ‘आरती तिवारी हर हर महादेव’ नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘रोज डे पर अपनी सेटिंग का पीछा करने वालों के ताजा रुझान आ गये हैं सावधानी हटी दुर्घटना घटी’।

इस वीडियो की शुरुआत गुजरे जमाने के बेहद रोमांटिक सॉन्ग चुरा लिया है तुमने गाने से होती है। इसमें बाइक सवार स्कूटी पर जा रही लड़कियों का पीछा करते हुए छेड़ रहे होते हैं। इस दौरान लड़कियां काफी तंग हो रही होती हैं। मनचलों की बढ़ती हरकत को देख वहां पर एक आर्मी मैन और पुलिसकर्मी की एंट्री हो जाती है। इसके बाद ये दोनों मिलकर इन लड़कों को पीटते हैं।

Viral Video देख यूजर्स ले रहे मजे

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 7 फरवरी को अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 62000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वही, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। अधिकतर यूजर्स का कहना है कि, ‘रुझान काफी अच्छे हैं।’ दूसरा लिखता है कि, ‘ऐसे लोगों के लिए जूता डे अच्छा है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026