---Advertisement---

Viral Video: एक बार फिर जंग का अखाड़ा बना दिल्ली मेट्रो, लड़की ने सीट के लिए लड़के को दीं जमकर गालियां, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला सीट के लिए अन्य यात्रियों के साथ गाली गलौज करती हुई नजर आ रही है। ‌

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 6, 2023 3:00 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मेट्रो को राजधानी दिल्ली की लाइफ लाइन कहा जाता है। इसमें हर रोज लाखों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। परंतु दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी कोई लड़ाई झगड़ा करता है तो वही कुछ लोग वायरल होने के लिए दिल्ली मेट्रो में डांस करते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला सीट के लिए अन्य यात्रियों के साथ भद्र व्यवहार करती हुई नजर आ रही है। ‌

मेट्रो में गालीगलौज करती आई नजर

दिल्ली मेट्रो के इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, कैसे एक लड़की सीट के लिए अन्य यात्रियों के साथ गाली गलौज और झगड़ा कर रही है। वीडियो में कुछ लोग उस लड़की को शांत करने की कोशिश भी करते हैं लेकिन वह शांत नहीं होती साथ ही लोग उन लोगों को भी गाली देने लगती है। वीडियो में लड़की बोलती है कि तू ज्यादा मत बोल। साथ ही वो यात्री को थप्पड़ मारने की धमकी भी देती है। एक्स अकाउंट “घर के कलेश ” ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो को लोग काफी ज्यादा शेयर कर रहे हैं। ऐसे में आपको बता दे कि, इस वीडियो को अभी तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।

पहले भी देखा जा चूका है मामला

दरअसल ये पहली बार नहीं हुआ है कि, दिल्ली मेट्रो में ऐसा मंजर देखने को मिला है। इससे पहले भी कई बार दिल्ली मेट्रो में लड़ाई झगड़े की वीडियो वायरल हुई थी। ऐसे में आपको बता दें कि, एक महीना पहले दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं ने सीट के लिए एक दूसरे के साथ मारपीट की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था। मेट्रो में सीट के लिए एक महिला ने थोड़ा सा खिसकने को आग्रह किया था जिसके बाद दूसरी महिला उस पर गाली गलौज करने लगी इसके बाद ये मामला काफी बढ़ गया। साथ ही दूसरी महिला उस महिला को जमकर अपशब्द कहने शुरू कर दी।

दिल्ली मेट्रो में मारपीट के अलावा अश्लीलता के वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल होते रहते हैं। पिछले कुछ समय पहले मेट्रो के अंदर एक शख्स अपनी सीट पर मास्टरबेट करते हुए नजर आया था। साथ ही मेट्रो के अंदर एक को कपल लिप लॉक करते हुए भी देखा गया था जिसके बाद दिल्ली मेट्रो में इन सब चीजों पर कड़ी कार्रवाई की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026