---Advertisement---

Viral Video: अकेली लड़की को देखकर टूट पड़ा कुत्तों का झुंड, अटैक देख मुंह को आ जाएगा कलेजा!

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुत्तों का झुंड लड़की को घेर लेता है और अटैक करने लगता है। इसके बाद कुछ ऐसा होता है, जिसे देख हर कोई दंग रह जाता है। अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 7, 2026 6:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  आवारा कुत्तों के द्वारा अकसर राहगीरों पर हमला कर दिया जाता है। इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं, लेकिन यकीन मानिए ये वीडियो सबसे हटकर है। क्योंकि इसमें कुत्तों का झुंड अकेली लड़की पर टूट पड़ता है। जिसके कारण वो गंभीर रुप से घायल हो जाती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल दहला देने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आवारा कुत्तों का एक झुंड एक अकेली लड़की पर अचानक जानलेवा हमला कर देता है। लड़की खुद को बचाने में पूरी कोशिश करती  है, लेकिन वो नहीं बचा पाती है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है। जिसके कारण पूरी स्थिति बदल जाती है।

अकेली लड़की पर टूट पड़ा कुत्तों का झुंड

कुत्तों के हमले के इस वायरल वीडियो को एक्स पर SurendraTripathi नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘आवारा कुत्तों ने किया युवती पर हमला, सड़क पर गिराया, नोंचा।’ वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क से अकेली गुजर रही होती है। तभी अचानक वहां पर आवारा कुत्तों का पूरा झुंड आ जाता है।

देखें वीडियो

इससे पहले कि लड़की कुछ समझ पाती, सारे कुत्ते उसे चारों तरफ से घेर लेते हैं। कुत्ते बेहद आक्रामक नजर आ रहे हैं और वे लड़की पर बुरी तरह झपटने लगते हैं। लड़की खुद को बचाने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन कुत्तों की संख्या ज्यादा होने के कारण वह बेबस हो जाती है। वह डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगती है। वीडियो के इस हिस्से को देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। ऐसा लगता है कि अब लड़की के साथ कोई बहुत बड़ी अनहोनी होने वाली है। लेकिन तभी वहां पर एक महिला आती है और  बचाती है।  यह महिला बिना अपनी जान की परवाह किए सीधे कुत्तों के झुंड की तरफ दौड़ पड़ती है। महिला के हाथ में जो भी चीज आती है, वह उसे लेकर कुत्तों को डराना और भगाना शुरू कर देती है।महिला की इस हिम्मत को देखकर खूंखार कुत्ते भी पीछे हटने पर मजबूर हो जाते हैं और इस तरह  लड़की की जान बच जाती है।

Viral Video चौंका रहा

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है।लेकिन इसे एक्स पर 7 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 7400 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमामा सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। इस घटना को देखने बाद सोशल मीडिया यूजर्स में खौफ का माहौल है। वो लोगों से सतर्क रहने के लिए बोल रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

सितम्बर 8, 2026

Health Tips

सितम्बर 7, 2026

H1N1

सितम्बर 7, 2026

Greater Noida Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 6, 2026

Salman Khan

सितम्बर 6, 2026