---Advertisement---

Viral Video: दिवाली पर पापा की परी ने बनाई अनोखी सब्जी, रसोई में धमाका देख दहल उठा पूरा ससुराल

Viral Video: दिवाली पर पापा की परी ने बनाई आलू बम की सब्जी, वीडियो देख लोग दे रहे फनी रिएक्शन. ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 31, 2024 1:42 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज पूरे देशभर में दिवाली (Diwali) का पर्व मनाया जा रहा है. इस बीच कई सारे दिवाली से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन्हें देखकर लोग काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक ऐसा ही फनी वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो में एक बहू दिवाली पर अपने ससुराल वालों के लिए एक ऐसी स्पेशल डिश बना देती है, जिसकी गूंज से पूरा घर दहल जाता है. इस वीडियो को कंटेन्ट क्रिएटर के द्वारा बनाया गया है. ये वीडियो इतना ज्यादा फनी है कि, आपकी हंसी नहीं रुकेगी.

पापा की परी ने दिवाली (Diwali) पर बनाई अनोखी सब्जी

इस Viral Video की शुरुआत में एक पापा की परी ससुराल वालों के लिए दिवाली के मौके पर खाना बना रही है. वह सब्जी में तेल-मसाले डाल रही है, लेकिन तभी अचानक से कढ़ाई में धमाके होना शुरु हो जाते हैं. इन आवाज को सुनकर ससुराल में मौजूद सभी लोग अपने-अपने कमरों से बाहर निकलते हैं और ये जानने की कोशिश करते हैं कि, घर में बम की आवाज कहां से आ रही है? ये सब बचकर जब एक कोने में जाकर बैठते हैं तो बहू भी बचते हुए इनके पास पहुंचती है. इस पर सास पूछती है क्या बना रही हो, बहू बताती है दम आलू.. सास बोलती है घर में आलू तो है नहीं बहू पति बताती है कल रात पति आलू बम लेकर आए थे उसी की सब्जी बना दी. ये सुनकर पति बोलता है वो बम था इस पर भोली -भाली बहू बोलती है कि, था तो वो आलू ही, ये सुनते ही सभी घरवाले सिर पकड़ लेते हैं.

Viral Video देख हंस रहे लोग

इस Viral Video को keshavshashivlogs नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1 दिन पहले ही अपलोड किया गया है. इस वीडियो पर अब तक 9 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है “आप लोगों के लिए दिवाली की डिश तैयार है”. एक यूजर लिखता है “पटाखे की सब्जी बना रही है क्या दीदी”? इसके साथ ही एक यूजर लिखता है ” सबको कोने में लगा दिया”. इस तरह ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Heart Health

सितम्बर 26, 2026

Diabetes

सितम्बर 26, 2026