---Advertisement---

Viral Video: लाइन में खड़े थे यात्री और महिला के साथ अंदर टिकट काट रहा था अधिकारी, धांधली देख रेलवे ने किया इस तरह रिएक्ट

Viral Video: टिकट काउंटर पर लंबी लाइन को छोड़कर महिला के साथ टिकट बनाने में व्यस्त था अधिकारी, वायरल हुआ वीडियो को देखकर रेलवे ने किया इस तरह रिएक्ट, जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 4, 2026 2:34 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: रेलवे टिकट के नाम पर घूसखोरी कोई नई बात नहीं है। जहां अक्सर यह सोशल मीडिया पर विवादों में रहा है। कुर्सी के पीछे बैठे लोग अपनी मनमर्जी इस हद तक चलाते हैं कि कभी-कभी कुछ जरूरतमंद को इससे नुकसान भी होता है। लोग टिकट के लिए लंबी लाइन में खड़े होते हैं लेकिन कुर्सी पर बैठे हुए अधिकारी अपने चेंबर में से घूसखोरी और हेराफेरी को अंजाम देते हैं। वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है जिसमें एक शख्स ने टिकट काटने वाले को लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या हुआ जिस पर रेलवे ने प्रतिक्रिया दी है।

वायरल वीडियो में देखें कैसे हो रहा टिकट को लेकर धांधली

वायरल वीडियो की बात करें तो इसे @observersvoice x चैनल से शेयर करते हुए कहा गया, “समस्या सबको पता है पर कोई समाधान बताएं ज्यादातर बुकिंग काउंटर का पहला रिजर्वेशन फॉर्म ब्रोकर का भरा जाता है और बाद में लाइन लगे हुए यात्री का रेलवे इस भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उचित कदम उठाए तो जनता को तत्काल टिकट मिल सकता है।” जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बार-बार यह बोल रहा है कि वह लाइन में लगा हुआ है लेकिन अंदर टिकट काटे जा रहे हैं। जहां कर्मचारियों के पास एक महिला खड़ी होती है और वह टिकट बना रहा होता है।

रेलवे ने इस तरह Viral Video को लेकर किया रिएक्ट

बुकिंग काउंटर पर इस तरह खुलेआम धांधलेबाजी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। जिस तरह से टिकट काटने को लेकर खेल किया जा रहा है वह सोशल मीडिया पर विवादों में आ गया है। जहां इस पर रेलवे को एक्शन लेने की मांग करते हुए लोग नजर आए। वहीं इस पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कृपया स्टेशन का नाम रेलवे सेवा के साथ शेयर करें।” हालांकि यह वीडियो कब और कहां की है इसे लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन लोग सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं।

टिकट काउंटर पर हो रही धांधलेबाजी को 130000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026