---Advertisement---

Viral Video:जज्बा ! सूअर की मांद में घुसकर शेर ने ऐसे किया शिकार, देखने वाले मल रहे आंखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शेर का शिकार करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वह गड्डे में घुसकर सूअर का शिकार करता है। ये शिकार करने का अनोखा तरीका देख लोग दंग हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 28, 2025 1:01 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शेर के आपने शिकार करते हुए कई हैरतअंगेज वीडियो को देखा होगा, लेकिन ये थोड़ा सा अलग है। दरअसल, इसमें वह सूअर के घर में घुसकर उसका शिकार कर रहा है। ये वीडियो इतना ज्यादा खतरनाक है कि, लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। क्योंकि जिस तरह से शेर जमीन को पंजों से खोद रहा है। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है। ये वायरल वीडियो शेर की पावर और स्मार्टनेस को दिखाता है।

क्या हुआ जब शेर ने सूअर पर किया खौफनाक हमला

इस Viral Video को NATURE IS BRUTAL नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शेर गड्डे को खोद रहा है।

Watch Video

इस वीडियो को देखकर कुछ पल के लिए तो ये समझ ही नहीं आता है कि, आखिर ये क्या हुआ है। लेकिन तभी शेर के हाथ कुछ लग जाता है। दरअसल, जंगल का राजा सूअर को उसके घर से खींचने में कामयाब हो जाता है। इस दौरान सूअर खुद को बचाने की काफी कोशिश कर रहा है। लेकिन वह शेर की ताकत के आगे कमजोर पड़ चुका है। वहीं, भूख से तड़प रहे शेर को जब सूअर मिलता है तो वह खुश हो जाता है। इसके बाद वह उसे खींचता हुआ बाहर ले आता है। वह मैदान में लाकर उसे खाने लग जाता है। ये Viral Video कब और कहां का है। इसे लेकर कोई भी जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन ये वीडियो काफी चौंका रहा है।

Viral Video देख यूजर्स बता रहे असली शिकार

शेर के इस हैरतअंगेज वायरल वीडियो को एक्स पर 26 जनवरी को अपलोड किया गया था। इस वीडियो 68 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘पावर का ये अनोखा नजारा है’। दूसरा बोलता है कि, ‘ये होता है असली शिकार’। तूसरा लिखता है कि, ‘सूअर के पास कोई चांस नहीं बचा’।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Liver Health

मार्च 4, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

Mandana Karimi

मार्च 3, 2026

Gujarat Viral Video

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

Premanand Maharaj

मार्च 3, 2026