---Advertisement---

Viral Video: हिंडन नदी में शख्स को डूबता देख रील बना रहे थे लोग, तभी फरिश्ता बनकर आया पूर्व मरीन कमांडो और…

Viral Video: नदी में डूब रहे शख्स को देखने के बाद भी वीडियो बना रहे लोग लेकिन भगवान बनकर पहुंचे पूर्व मरीन कमांडो ने बटोर ली पूरी की पूरी लाइमलाइट, आइए देखते हैं क्यों है यह वीडियो खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2024 5:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यूपी के गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद आप भावुक भी हो जाएंगे। यहां फरिश्ता बनकर आता है पूर्व मरीन कमांडो की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। पूरे मामले को जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे और इसका वीडियो भी फिलहाल चर्चा में है। दरअसल1 मिनट 4 सेकंड के इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स हिंडन नदी में डूब रहा है लेकिन लोग तमाशबीन बनकर सिर्फ इसे देख रहे हैं और उसे बचाने की कोई कोशिश नहीं करते हैं। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ जो वहां खड़े लोगों को हैरान करने के लिए काफी है।

पूर्व मरीन कमांडो के साहस को देख करेंगे तारीफ

इस वीडियो को @sachinguptaup एक्स चैनल से शेयर किया गया है जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया, “एक शख्स नदी में डूब रहा था सब शोर मचा रहे थे। कुछ मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। नेवी के पूर्व मरीन कमांडो डीएस नेगी भगवान बनकर आए नदी में कूद पड़े और इस शख्स को बचाया। इस कैप्शन से इतना तो साफ है कि पूर्व मरीन कमांडो ने उस शख्स की जान बचाई क्योंकि वहां खड़े लोग तो रील्स बनाने में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे थे।

शख्स को बचाने की कोशिश भी नहीं कर रहे थे लोग

वीडियो को वायरल करने के चक्कर में लोग मोबाइल से वीडियो को बना रहे थे लेकिन उस शख्स को बचाने की कोशिश भी नहीं कर रहे थे। इससे यह साफ जाहिर है कि लोग इसे देखने में तो इंटरेस्टेड थे और उसमें से एक यह भी कहते हुए नजर आया कि रस्सी फेक रहे हैं ऊपर आ जाओ लेकिन इस सब के बीच पूर्व मरीन कमांडो बिना सोचे पानी में कूद गए और सख्श की जान बचाई।

हिम्मत की सलामी दे रहे लोग

पूरा का पूरा वारदात कैमरे में कैद है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है जिसमें आप देख सकते हैं कि पूर्व मरीन कमांडो किस तरह उस शख्स को जान बचाने के लिए जद्दोजहद करते हुए दिखे। इस वीडियो को 28000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं वहीं लोग कमेंट में तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा असल नेवी वाले थे कुदकर जान बचा ली सैल्यूट तो दूसरे ने कहा यह रहा सच्चा हीरो तो एक ने कहा सलाम हिम्मत को।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026